गौतम बुद्ध नगर के होनहारों ने दसवीं बोर्ड में लहराया परचम, तन्वी नागर 95% अंकों के साथ रहीं अव्वल

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  द्वारा शुक्रवार को घोषित किए गए हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों में गौतम बुद्ध नगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले से टॉप-10 में शामिल छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। यश मेमोरियल स्कूल बिशनपुरा सेक्टर-58 की तन्वी नागर ने 570 अंक (95.00%) प्राप्त कर जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।

यश मेमोरियल स्कूल की ही शीतल सिंह ने 562 अंक (93.67%) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की कृष्णा ने भी 552 अंक (92.00%) के साथ तीसरी रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियंका ने 550 अंक (91.67%) प्राप्त कर चौथा स्थान पाया।

टॉप-10 में अन्य स्थानों पर गीतांजलि (550/600), शुभम कुमार तिवारी (550/600), मोहित कुमार (551/600), सोनू चौधरी (549/600), भावना (546/600), सविता (546/600), वंशिका (546/600), कृष्ण कुमार (546/600), करण प्रजापति (545/600), शबाना नूर (545/600), विशाल (544/600) और ऋतिका सिंह (544/600) शामिल हैं। सभी छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में गौरव का क्षण प्रदान किया है।

इन होनहार छात्रों का अधिकतर संबंध यश मेमोरियल स्कूल, एस.जे.एस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर, जेपी इंटर कॉलेज याकूबपुर, के.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर और गर्ल्स इंटर कॉलेज से है।

बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गौतम बुद्ध नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों ने मिठाइयां बांटीं। कई विद्यालयों ने अपने मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशभर के सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि जिला और प्रदेश टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में महिलाओं के खिलाफ हिंसाा और भेदभाव को खत्म करने पर कार्यक्रम का आयोजन
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
जीबीयू के छात्र एफएसएसएआई की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में हुए शामिल
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
शारदा विश्वविद्यालय में परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपी पर कार्यशाला: नवाचार और अनुसंधान को मिला नया आयाम
प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ठण्ड से बचाने की सरकार की मुहीम, बांटे गए स्वेटर
बौद्धिक और भावनात्मक कौशल बनाते हैं असाधारण नेता : प्रो. शांतिश्री डी. पंडित
विदेशी छात्र करेंगे रामभजन, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान
विज्ञान प्रयोगशाला "आधारशिला" का उद्घाटन: छात्राओं के लिए नई दिशा
जी.बी.यू की बी.एड की छात्रा ने लहराया परचम
CBSE 12th 2022 Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया टॉप, 500 में 500 नंबर मिले
फार्माइनोवेट समिट 2024: गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दवा खोज और ...
जीबीयू की प्रबंध बैठक का शिक्षकों ने किया विरोध 
बाबा साहब का पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत, एकेटीयू में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयं...
जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा की नई पहल: राजस्थान के विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर