प्राधिकरण की परियोजनाओं की होगी अब सॉफ़्टवेयर से निगरानी

  • कार्य में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी, श्रीलक्ष्मी वीएस के समक्ष हुआ प्रस्तुतिकरण

ग्रेटर नोएडा, 24 अप्रैल 2025।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब अपनी विकास परियोजनाओं की निगरानी एक आधुनिक सॉफ़्टवेयर के माध्यम से करेगा। इस प्रणाली से न केवल परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी, बल्कि कार्यों में जानबूझकर देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में निटकॉन (NITCON) कंपनी द्वारा परियोजना प्रबंधन एवं निगरानी से संबंधित सॉफ़्टवेयर का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, लंबित फाइलों तथा धीमी गति से चल रहे कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी।

सॉफ़्टवेयर की विशेषताओं के तहत प्रत्येक परियोजना की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण किया जा सकेगा और यह सुनिश्चित होगा कि कार्य निष्पादन निविदा की शर्तों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। इसके अलावा, प्रगति की अद्यतन तस्वीरें प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड की जा सकेंगी, जिससे अधिकारियों को कार्यों की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।

बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सलाहकार पीपी सिंह तथा कंसल्टिंग कंपनी केपीएमजी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में नंबर वन बनी स्टेलर वन
गलगोटियाज विश्वविद्यालय ने मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस और दिव्यांग अधिकार क्लिनिक की द्वितीय वर्षगां...
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति 29 नवम्बर को करेगी महापंचायत
जीआईएमएस में आगाज़ 2025 का भव्य आयोजन, खेल और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जिलाधिकारी की सख्त पहल, राजनीतिक दलों संग विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
अब ग्रेटर नोएडा में मिलेंगे "बीकानेरवाला" के लजीज व्यंजन, छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
लिटिल नर्चर स्कूल में "रिफ्लेक्शन" वार्षिक महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण की निजी भागीदारी संग मुहिम रंग ला रही
शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी के लिए दिया जा रहा ...
इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने 350 जरूरतमंद बच्चों में किया गर्म कपड़ों का वितरण
पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण
मेट्रो कॉलेज ऑफ हैल्थ साइंसेस में बौद्धिक संगोष्ठी "विज़न 2024: पंच परिवर्तन एवं विकसित भारत @2047" ...
गौतम बुद्ध नगर में विकास कार्यों का तेजी से हो रहा है कार्यान्वयन, मंत्री बृजेश सिंह ने किया निरीक्ष...
दादरी नगर पालिका से रालोद -आज़ाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी आज़ाद मालिक ने किया नामांकन 
लूट के खुलासे की मांग को लेकर करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने किया दनकौर कोतवाली का घेराव