अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में उबाल, दादरी में निकाला गया विरोध जुलूस

एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, गिरफ्तारी की उठी मांग

ग्रेटर नोएडा। फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में दादरी नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के सैकड़ों लोग जारचा रोड स्थित पंडित मांगेराम शर्मा के आवास पर एकत्र हुए और वहाँ से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए दादरी तहसील पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने अनुराग कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनकी टिप्पणी ने समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम दादरी को सौंपते हुए फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते हुए ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का प्रयास किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे बयानबाज लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई समाज विशेष को इस प्रकार आहत करने का दुस्साहस न कर सके।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष गायत्री तिवारी, महामंत्री पूजा शर्मा, नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा सहित समाज के प्रमुख कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सवा लाख किसानों को 71 करोड़ का "योगी मरहम"
खिलौना- इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर’23 का आयोजन कल 18 अगस्त से
महर्षि पाणिनी वेद वेदांग विघापीठ गुरूकुल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस
राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, नोएडा-ग्रेनो के अधिकारी भी हुए शामिल
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर सदस्यता पर्व अभियान को लेकर बैठक आयोजित*
Yamuna Authority: नागरिकों को मिला एक और तोहफा, यमुना प्राधिकरण -परिवहन विभाग के सौजन्य से बॉटेनिकल...
सेक्टर-37 में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
गलगोटियास विश्वविद्यालय में भारत में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के साथ एक रोमांचक इंटरैक्टि...
लीज बैक के लिए अपना पक्ष रखने को वकील ला सकते हैं किसान, जानिए लीज बैक की सुनवाई के लिए ग्रामवार शेड...
प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली - दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी
'आपने शहर का गला घोंट रखा है, क्या लोग बिजनेस बंद कर दें',- सुप्रीम कोर्ट , किसान महापंचायत को लगाई ...
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
किसानों को यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन