तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कांक्लेव का भव्य समापन, जुलाई में गुड़गांव में होगा अगला संस्करण

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ वैश्विक विचारों का मंथन, कई देशों के राजनयिक और विशेषज्ञ रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कांक्लेव का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व ग्लोबल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने किया, जिसमें देश-विदेश के स्मार्ट सिटी विकास से जुड़े विशेषज्ञों, अधिकारियों और राजनयिकों ने भाग लिया।

कांन्क्लेव का शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एक्सेस अरेबिया के फाउंडर जेम्स और को-फाउंडर नरमीन, ग्लोबल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सीईओ इंजीनियर आशीष गुप्ता तथा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

प्रथम दिन शहरी परिवहन, रियल एस्टेट, ऊर्जा, सिविल एविएशन व शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। दूसरे दिन का आकर्षण इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली और पलाऊ के काउंसल जनरल डॉ. नीरज शर्मा की मौजूदगी रही। इस सत्र में भारत और अन्य देशों के बीच तकनीकी एवं द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

तीसरे दिन आईटी, पर्यटन और हेल्थकेयर से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। समापन समारोह में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, इंजीनियर आशीष गुप्ता और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।

सीईओ आशीष गुप्ता ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कांक्लेव का दूसरा संस्करण जुलाई के दूसरे सप्ताह में हरियाणा सरकार के सहयोग से गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा, जो तकनीकी नवाचारों और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक और अहम कदम होगा।

यह भी देखे:-

मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात
जेपी पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन
सियासत से सत्ता : गुजरात के बदलाव में यूपी के लिए भी बड़ा संदेश, असंतुष्टों को नसीहत
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्राधिकरण की सख्ती: ग्रेटर नोएडा के पी-2 सेक्टर से 20 किलो प्लास्टिक जब्त
यमुना प्राधिकरण में डाटा सेंटर में दो कंपनियां करेगी 19 हजार करोड़ रुपए का निवेश
होली पर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम
चिल्ला एलिवेटेड रोड के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू, 3.5 साल में होगा पूरा, जाम से मिलेगी राह...
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने उठाया मुद्दा, प्राधिकरण को भेजा...
रेरा ने आवंटी को इकाई का कब्जा एवं विलम्ब अवधि का ब्याज दिलवाया
BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, अफगान संकट पर भी चर्चा
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
आम जनता के 'सिटीजन चार्टर ' को कमज़ोर बनाने की कोशिश में नॉएडा प्राधिकरण
छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान