बाइक इन्वेस्टमेंट घोटाले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी मनिंदर कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड निकला

नोएडा, 23 अप्रैल। थाना सेक्टर-58 और अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी आरोपी मनिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने उसके झारखंड स्थित निवास स्थान से धर दबोचा।

गिरफ्तार मनिंदर कुमार पुत्र मोहन प्रसाद राय, निवासी रायभवन आर भट्ट आईटीआई फुलवार निचितपुर रेलवे स्टेशन, थाना कतरास, जिला धनबाद (झारखंड) है। वह करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था।

लुभावनी स्कीम से की करोड़ों की ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एमआईपी (मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव) कंपनी में डायरेक्टर, प्रमोटर और एकाउंटेंट की भूमिका में था। कंपनी के माध्यम से लोगों को झांसा दिया जाता था कि यदि कोई व्यक्ति 62,100 रुपये की राशि निवेश कर एक बाइक लगाता है, तो उसे एक साल तक हर महीने 10,100 रुपये और तुरंत 5,000 रुपये का कमीशन मिलेगा। दावा किया जाता था कि एक साल में राशि दोगुनी हो जाएगी।

इस स्कीम के तहत मनिंदर व उसके सहयोगी राजेश खंडवाल ने करोड़ों रुपये की ठगी की। दोनों कंपनी के डायरेक्टर थे और निवेशकों से नकद भुगतान भी खुद ही वसूलते थे। जैसे-जैसे शिकायतें बढ़ती गईं, आरोपी अपना हिस्सा लेकर फरार हो गए।

मनिंदर के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
थाना सेक्टर-58 में मनिंदर कुमार के खिलाफ अब तक दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश और धमकी देने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:

1. मु.अ.सं. 365/19 – धारा 420, 467, 468, 120बी

2. मु.अ.सं. 03/20 – धारा 420, 467, 468, 120बी

3. मु.अ.सं. 04/20 – धारा 420, 467, 468, 120बी

4. मु.अ.सं. 06/20 – धारा 420, 467, 468, 120बी

5. मु.अ.सं. 07/20 – धारा 420, 467, 468, 120बी

6. मु.अ.सं. 234/20 – धारा 406, 506

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए की गई है। आगे की पूछताछ और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नोएडा पुलिस की कार्रवाई से निवेशकों को राहत, जांच में हो सकते हैं और बड़े खुलासे

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस और सीआरटी टीम की बड़ी कामयाबी, 26.5 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
गार्ड ने कवि को गोली मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
नोएडा में 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 60 किलो एल्यूमिनियम बरामद
नोएडा में सनसनी: छत से कूदने का मामला निकला हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा 12 हज़ार का ईनामी बदमाश, रंगदारी मांगने का है मुकदमा दर्ज
गैस सिलैंडर रिसाव होने से लगी आग , 3 लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
1 लाख का इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर लगा रासुका, इन 50 भू माफियाओं पर भी लगेगा रासुका
लिव- इन पार्टनर के ऊपर चाकू से किया ताबड़तोड़ 12 बार हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा
पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया
बुजुर्ग महिला को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके साइबर अपराधियों ने लाखों की ठगी की
बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, घायल
तांत्रिक पर महिला को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप
उबर कैब चालक ने महिला से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
माँ ने ली थी  मासूम बच्ची की जान, पिता ने दर्ज कराया  एफआईआर, माँ गिरफ्तार