पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट | विशेष संवाददाता
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को महिला उन्नति संस्था के तत्वावधान में स्काई विग्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हबीबपुर गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत एक नन्हीं बच्ची के हाथों कराई गई, जिसने पौधारोपण और जीवन रक्षा का संदेश दिया।

रैली के दौरान बच्चों ने “पौधे लगाओ, जीवन बचाओ”, “धरती मां का सम्मान करो” जैसे नारों के साथ गांववासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल वर्मा ने कहा, “धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन गंभीर चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।”

स्कूल के डायरेक्टर रणवीर चौधरी ने बताया कि स्कूल का महिला उन्नति संस्था के साथ पूर्ण सहयोग रहता है और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य आरती, शिक्षिका पूजा पांडे, माधुरी सारस्वत, सीमा सिंह, पूनम चौहान, सोनी पांडे, खुशी गोस्वामी, पूजा सैनी समेत अनेक बच्चों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

#विश्व_पृथ्वी_दिवस
#महिला_उन्नति_संस्था

यह भी देखे:-

रोजगार मिशन इंडस्ट्री कनेक्ट–2025: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
नई शस्त्र पॉलिसी, इन लोगों को नहीं मिलेगा लाइसेंस, पढ़ें पूरी खबर
बीमा राशि के लालच में बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या, थाना कासना पुलिस ने किया खुलासा
होलिका दहन के साथ होली पर्व आरंभ, कल रंगाोंं में सराबोर रहेगा देश
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित को मिला युवा रत्न अवार्ड
गौतम बुद्ध नगर में क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न, चावल निर्यात और कृषि क्लस्टर प्रगति प...
गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
अन्ना आंदोलन का हिस्सा बने का करप्शन फ्री इंडिया संगठन
एंटी भू माफिया कार्यक्रम के तहत इन गांव से हटा अवैध कब्जा
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
थाना फेस-2 पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मासूम को खोजकर परिजनों की गोद में लौटाया, पुलिस की तत्परत...
यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर उत्तर प्रदेश का सशक्त कदम
बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर मंथन, GNIM में हुआ करिकुलम रिव्यू सेशन
14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 
जनसंवाद कार्यक्रम में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह , जेवर होगा सर्वाधिक विकसित क्षेत्र