स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन

ग्रेटर नोएडा, 22 अप्रैल।
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा “स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाना और वित्त प्रबंधन” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने स्टार्टअप जगत में रुचि रखने वाले छात्रों, शिक्षकों और युवा उद्यमियों को व्यावहारिक जानकारी से रूबरू कराया।

मुख्य वक्ता के रूप में HEMATO Solutions Pvt. Ltd. के संस्थापक और पूर्व CXO (CISCO, MOTOROLA, NOKIA)  राजीव गुप्ता ने स्टार्टअप फंडिंग के विभिन्न चरणों — सीड फंडिंग से लेकर सीरीज A/B/C — पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए संस्थापकों को किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए और क्या प्रमुख बिंदु होते हैं जैसे — बाज़ार की संभावना, टीम का अनुभव, स्केलेबिलिटी, यूनिट इकोनॉमिक्स व एग्ज़िट प्लान।

कार्यशाला की शुरुआत डॉ. मयंक गर्ग (निदेशक, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अध्यक्ष, IIC-ITSEC) के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को संस्थान की प्राथमिकताओं में बताया।

गुप्ता ने विशेष रूप से स्टार्टअप वैल्यूएशन, इक्विटी डाइल्यूशन से बचाव और फाइनेंशियल प्लानिंग पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों के उदाहरण देकर यह समझाया कि कैसे स्मार्ट फंडिंग और समझदारी से वित्तीय निर्णय, स्टार्टअप को एक स्थायी व्यवसाय में बदल सकते हैं।

सत्र का समापन डॉ. राजीव रंजन (संयोजक, IIC-ITSEC) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने गुप्ता समेत सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन टीम की सराहना की।

छात्रों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस कार्यशाला को अत्यंत सफल बनाया। यह आयोजन नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में IIC-ITSEC की एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

यह भी देखे:-

गलगोटियाज विश्वविद्याल में जश्न ऐ दीपावली महोत्सव
राम-ईश इंस्टीट्यूट में मनाया गया 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस...
ग्रेटर नोएडा में भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आगाज, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की ओर बढ़े कदम
रोटरी क्लब ग्रेनो ने मनाया तीज उत्सव व फ़ैलीसीटेशन
गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा
ग्राम मकौड़ा में पंचायत का आयोजन, ग्रामीण करेंगे प्रशासन के निर्णय का विरोध
कल का पंचांग, 18 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
दादरी में समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने जीते पदक
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में दिख रहा युवाओं का जोश
ग्रेनो वेस्ट श्रीरामलीला महोत्सव 2025, रामलीला में हुआ राम-जन्म, भक्तों ने अर्पित किए 56 भोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोरोना योद्धाओं को समर्पित पहली प्रतिमा और चौक का अनावरण 
Ryan Greater Noida Won Delhi NCR Inter School Skating Championship
भाजपा ने चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया 
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास का फाटक रहेगा  बंद 
पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर