वाहन पंजीकरण में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 51 डीलरों और 28 एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ, 22 अप्रैल:
उत्तर प्रदेश में वाहन पंजीकरण व्यवस्था को पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिकों के अनुकूल बनाए रखने के लिए योगी सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन प्रणाली की गहन समीक्षा की। जनवरी से मार्च 2025 तक वाहन 4.0 पोर्टल पर दर्ज डेटा के विश्लेषण में कई अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पता चला कि कुछ डीलरों ने पंजीकरण से पहले ही वाहन स्वामियों को गाड़ियाँ सौंप दीं। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज या तो अपूर्ण थे, या अपठनीय रूप में पोर्टल पर अपलोड किए गए। कई बार विभाग द्वारा फाइल को सुधार के लिए वापस भेजने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। परिणामस्वरूप कई वाहन मालिकों को समय पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) नहीं मिल पाया।

इन गड़बड़ियों के आधार पर राज्य भर के 51 डीलरों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं। लखनऊ का एक प्रमुख डीलर भी इस सूची में शामिल है। सभी डीलरों को 14 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है, अन्यथा उनके ट्रेड सर्टिफिकेट को निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।

केवल डीलर ही नहीं, बल्कि संबंधित परिवहन कार्यालयों की प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। कई जिलों में एआरटीओ स्तर पर फाइलों की समीक्षा में उदासीनता देखी गई। इस कारण 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का उद्देश्य पारदर्शी और निर्बाध सेवा देना है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।

यह भी देखे:-

2027 तक बाल श्रम मुक्त होगा उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का बड़ा संकल्प
योगी सरकार का पौधरोपण महाभियान-2025: यूपी की नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे
चुनावी जनसभा में योगी ने सपा को घेरा: कहा, जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अ...
योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम, 1.25 लाख बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता से सशक्त बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार
यू.पी. रेरा ने 8 जिलों में ₹3348 करोड़ से अधिक की 14 परियोजनाओं को दी मंजूरी
भ्रष्टाचार में घिरे दो आईपीएस  खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश
22 परियोजनाओं को मिली नई शुरुआत: यूपी रेरा ने “आस्थगन सूची” से बाहर किया, 8,800 से अधिक यूनिट्स में ...
मिलावटखोरों पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान: चौराहों पर लगेंगी तस्वीरें, नकली दवा कारोबारियों की होगी जड़ ...
वैश्विक अनिश्चितता के दौर में यूपी बना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य: सीएम योगी
बिलासपुर कस्बे में जल्द मिलेगी पिंक टॉयलेट की सौगात
92 हजार से अधिक मिनीकिट देकर किसानों को समृद्ध करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण गिरोहों के विरुद्ध सीएम योगी की निर्णायक कार्रवाई शुरू
ब्राह्मण युवजन सभा ने ऋषभ शर्मा को सौंपा अहम जिम्मेवारी
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर उच्चस्तरीय टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश
नवादा गांव में 110 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया 
भाजपा सांसद के बेटे को गोली मारी, पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया