नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद

  • पिकअप बुलेरो में बेचने ले जा रहे थे चोरी की भैंस, तीन आरोपी अब भी फरार

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, एक पिकअप बुलेरो वाहन और 11,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

घटना 20 अप्रैल को सामने आई थी, जब एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-63 में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर उसकी तीन भैंसों को पिकअप बुलेरो में लादकर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 181/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से सोमवार को बहलोलपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों—अनवर पुत्र कल्लू (निवासी कानपुर) और इस्लामुद्दीन पुत्र बाबू (निवासी मेरठ)—को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की करतूतें

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त दिन में रैकी कर रात में भैंसों की चोरी करते थे। भैंसों को अपनी बताकर सस्ते दामों में दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में बेच देते थे। उन्होंने फरवरी और मार्च माह में बहलोलपुर और होशियारपुर से भी भैंसें चुराई थीं। बरामद की गई भैंस भी बहलोलपुर पुस्ता रोड से चोरी की गई थी।

आश्चर्यजनक रूप से, आरोपी अपनी गाड़ी में एक भैंस को हमेशा साथ रखते थे, ताकि पुलिस की जांच के दौरान संदेह न हो। पकड़े जाने के वक्त भी वे उक्त भैंस को गाजीपुर मंडी (दिल्ली) में बेचने ले जा रहे थे।

फरार अभियुक्तों के नाम

1. आसिफ पुत्र बाबू, निवासी मेरठ

2. असगर पुत्र कलुआ, निवासी मेरठ

3. युसूफ पुत्र समीर, निवासी गाजियाबाद

बरामदगी

चोरी में प्रयुक्त पिकअप बुलेरो (UP 15 HT 4350)

एक भैंस

11,000 रुपये नकद

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

अनवर (30 वर्ष)

मु0अ0सं0 181/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-63

मु0अ0सं0 66/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-49

इस्लामुद्दीन (55 वर्ष) पर लगभग 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम, डकैती और हत्या के प्रयास शामिल हैं। ये मुकदमे गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।

पुलिस का अगला कदम
गिरोह के तीन फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

बिस्कुट व्यापारी को गोली मारी , घायल
छत से गिरा युवक, मौत
नौकरी की तलाश में तेलंगाना से नोएडा आए युवक की मौत
शिक्षक पर्व 2021: NEP के कई पहल लांच, पढें पूरी रिपोर्ट
पुलिस और जिला बदर बादमाश में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली
पिता ने लगाई डांट तो बेटी ने उठाया ये खौफनाक कदम
दो दिन से लापता महिला की मिली लाश 
एसीटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पारदी गैंग के ईनामी बदमाश
कोरोना प्रोटोकाल : देशभर में 30 सितंबर तक बढ़ाई अवधि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार सत...
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
नोएडा में मुठभेड़: कुख्यात मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुआ शातिर बदमाश
आतंकी मॉड्यूल: ओसामा का चाचा प्रयागराज से गिरफ्तार, जीशान और आमिर के ब्रेनवॉश करने का आरोप
अवैध संबंधों के शक में साढ़ू ने रची हत्या की साजिश, सेक्टर-126 पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड ...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जिला जेल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, बंदियों को नि: शुल्क वितरित ...
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार