ITS DENTAL COLLEGE : विश्व ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जन डे का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : डेंटिस्ट्री मेंओरल सर्जन बनने वाले छात्रो का काम अब केवल दांत निकालना ही नही रहा बल्कि अब ओरल सर्जन मुख कैंसर, जबडे के फ्रेक्चर, कटे हुऐ तालु एवं होठो, बाल प्रत्यारोपण एवं बाधक निंद्रा अश्वसन का भी सफलता पूर्वक ईलाज कर सकते है। यह बाते आई.टी.एस.डेन्टल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मेजर जनरल जी. के. थपलियाल ने संस्थान में विश्व ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जन डे पर आयोजित समारोह में शिक्षको और छात्रो को समबोधित करते हुऐ कही।
इस अवसर पर आर्मी रिसर्च एवं रेफरल संस्थान के विभागाध्यक्ष डा0 कर्नल पी0के0 चटोपाध्याय ने बताया कि पहले ओरल सर्जन केवल मेडिकल विभाग के साथ मिलकर रोगियो का इलाज करते थे लेकिन अब इनका कार्यक्षेत्र काफी बढ़ गया है और आज के ओरल सर्जन अकेले ही ऐसे रोगियो का इलाज कर पाने में पूरी तरह से सक्षम है उन्होनें बताया कि सतरह बाधक निंद्रा अश्वसन का ईलाज सर्जरी द्वारा सम्भव है।

डॉ0 अथ्रेय राजगोपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ओरल सर्जन बोटोक्स और डर्माफिलर के उपयोग से मरीज के व्यक्तित्व में निखार हेतु आवश्यक परिवर्तन किया जासकता है। जिससे मरीजों को उनके व्यक्तित्व को निखारने में मददगार होता है और मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर बाल प्रत्यारोपण की लाइव सर्जरी का आयोजन डॉ0 गौरव शर्मा द्वारा किया गया। जिसमे उन्होने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह एक सर्जिकल तकनीक जिसमें शरीर के एक हिस्से से फोलिकल को निकालकर दूसरे स्थान पर प्रत्यारोपण किया जाता है।

डा. अक्षय भार्गव ने अपने सम्बोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओरल सर्जरी डे मनाने का मुख्य कारण विश्व भर के ओरल सर्जन को समाज के प्रति उनकी सर्मपण भवना को देखते हुऐ उनको सम्मानित करना है। उन्होने आयोजको की टीम को इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए वधाई देते हुए कहा कि आज के समय में डेंटिस्ट का कार्य सिर्फ दन्त चिकित्सा एवं उनकी देख भाल तक न रहकर मुख के केंसर, जन्मजात मुख के विकार एवं जबडे के फ्रेक्चर के इलाज में भी अहम भूमिका निभाते है। उन्होने वताया कि संस्थान मरीजों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन करता रहता है।

कार्यशाला में भाग लेने आये सभी चिकित्सकों ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से उन्हे काफी कुछ सीखने को मिला है।जिससे वे मरीजों का इलाज आसानी से कर पायेंगे।

यह भी देखे:-

एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
आईटीएस डेंटल कॉलेज में इंडियन ऑर्थोडोंटिक्स सोसाइटी की कांफ्रेंस का आयोजन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लघु फ़िल्मोत्सव का होगा आयोजन
जीएनआईओटी में “परवाज़ 2025” का भव्य आयोजन: अंतीम वर्ष के छात्रों को दी यादगार विदाई, झलकी भावनाओं की...
बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में सरस्वती पूजन, बच्चों ने की मां सरस्वती की वंदना
मेधावी छात्रों ने NTPC दादरी में किया एक्सपोजर विजिट
शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की उड़ान: सोनिका बैसोया ने JRF में हासिल की बड़ी सफलता
जनभवन के स्वास्थ्य शिविर में एकेटीयू ने ग्रामीणों की सेहत का कराया जांच
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे महत्वपूर्ण विचार
प्रो बोनो क्लब, शारदा विश्वविद्यालय प्रधानमत्री संग्रहालय की एक भ्रमण यात्रा का आयोजन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर की बोर्ड बैठक सम्पन्न
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन थ्रू इंटेलीजेंट कंप्यूटिंग सिस्टम एंड मेथड्स विषय पर...
डीयू एडमिशन : पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड 36 हजार दाखिले, आज आएगी दूसरी लिस्ट
गलगोटिया विश्विद्यालय लॉ के छात्रों ने महिला अधिकार के प्रति किया जागरूक