शारदा विश्वविद्यालय के लॉ छात्रों ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीणों और श्रमिकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

  • गुड टच-बैड टच, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता पर भी की जागरूकता

ग्रेटर नोएडा।
नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने कासना और औद्योगिक क्षेत्र में कम्युनिटी कनेक्ट एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस अभियान के तहत छात्रों ने ग्रामीण नागरिकों एवं प्रवासी श्रमिकों के साथ संवाद स्थापित किया और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्नावली भरवाई। उन्हें योजनाओं के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्रों ने बच्चों के बीच ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की अवधारणा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर उन्हें जागरूक बनाना था। यह अभियान सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, कार्य और आर्थिक विकास एवं शांति और न्याय की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने कहा, “शारदा स्कूल ऑफ लॉ छात्रों को सामाजिक मुद्दों से जोड़ने और व्यावहारिक अनुभव दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस अभियान ने छात्रों में संवेदनशीलता, नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को सशक्त किया है। समुदाय से सीधे जुड़ना छात्रों के लिए न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा।”

डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास है कि कानूनी जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। छात्रों की सक्रियता और जागरूकता इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।”

इस मौके पर प्रो. भीम सिंह, डॉ. बर्नाली खारा, डॉ. वैशाली अरोड़ा (कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर) भी मौजूद रहे। अभियान का संचालन डॉ. मानवेन्द्र सिंह और डॉ. वैशाली अरोड़ा द्वारा किया गया।
प्रियांशी, ओवैस, अमान, शोएब, हर्षिता, तारिका, यशवंत सहित अन्य छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर : 22 हॉटस्पॉट इलाकों के लिए सब्जी लेकर गाडी रवाना, इन नम्बरों पर संपर्क करें
जी.डी. गोयनका स्कूल क्रिसमस कार्निवल में " Raftaar (rapper) " का होगा Live Concert
एआई शिक्षा का हब बना गलगोटियास विश्वविद्यालय: राज्यसभा सांसद एम. थंबीदुरई
यमुना टोल फ्री कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन पहुंचा लखनऊ
रोटरी क्लब ग्रेनो ने छात्राओं को भेंट की साइकिल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Covid-19 case update: देश में घट रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में आए 2.38 लाख केस
59वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025: भारतीय हस्तशिल्प की भव्यता से सजेगा ग्रेटर नोएडा
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
बकाया रकम में छूट चाहिए तो 30 सितंबर तक करें भुगतान
छत से गिरकर दरोगा घायल
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत
लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में बी.फार्मा 2021–2025 बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों ने रच...
कल का पंचांग, 21 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
विशाल श्री हनुमान जागरण महोत्सव: ग्रेटर नोएडा में भक्ति की गूंज, शोभायात्रा से लेकर छप्पन भोग तक अद्...
आईआईएमटी कॉलेज में हुआ मोटिवेशनल सेमिनार