ग्रेटर नोएडा की समस्याओं को लेकर DDRWA की आपात बैठक, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

  • परी चौक पर यात्री शेड की कमी, शहर में बस सेवा और जलनिकासी को लेकर जताई चिंता

ग्रेटर नोएडा, 19 अप्रैल। ग्रेटर नोएडा की बढ़ती आबादी और उससे उपजी नागरिक समस्याओं को लेकर शनिवार को सिग्मा-1 स्थित ए-146 पर डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (DDRWA) की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DDRWA अध्यक्ष एनपी सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव शेर सिंह भाटी ने किया।

बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए महासचिव शेर सिंह भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुपात में बुनियादी सुविधाएं नहीं बढ़ रही हैं। परी चौक जैसे प्रमुख चौराहे पर यात्री शेड तक नहीं हैं, जिससे गर्मी में लोगों को खड़े रहना तक मुश्किल हो जाता है।

बैठक में यह मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया कि ग्रेटर नोएडा से नोएडा, नोएडा वेस्ट और दादरी के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की कोई बस सेवा नहीं है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसके साथ ही शहर के गोलचक्करों पर ट्रैफिक जाम की समस्या, मेन नालों पर ढक्कन न होना, और आए दिन पानी की पाइपलाइन टूटने जैसी समस्याएं भी सदस्यों ने प्रमुखता से उठाईं। सभी का मत था कि इन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा जाएगा।

इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईलम सिंह नागर, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सतबीर मुखिया, सलाहकार डॉ. वीरेन्द्र सिंह, अनिल दरोगा, संजीव राठौड़, धीरज सिंह, योगेश कुमार, मेहर सिंह, आनंद चौहान, यतेन्द्र चौहान, प्रदीप चौहान, बबीता चौहान समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो शहर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में प्रत्येक बूथ पर चला भाजपा का वृक्षारोपण अभियान
गौतमबुद्धनगर में “वन नेशन, वन इलेक्शन” अभियान को नई गति, अभिनव कुमार बने जिला संयोजक
लोकसभा चुनाव : आचार संहिता के उल्लंघन और अफवाहें फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
यमुना प्राधिकरण की ओटीएस योजना समाप्त, 1000 बकायेदारों ने किया आवेदन
हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
अब ग्रेटर नोएडा में मिलेंगे "बीकानेरवाला" के लजीज व्यंजन, छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
महान क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
जी डी गोयंका में BATON - THE LEAD खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, छात्रों ने दिखाए अद्भुत कौशल
कल का पंचांग , 20 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Bad Bank: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बैड बैंक से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव
केजरीवाल ने कहा : आर्थिक मदद के लिए कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
मिशन शक्ति अभियान : महिला उन्नति संस्था (भारत)  द्वारा गृह लक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत - अजीत सिंह दौला
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना स्थल पर किया गया यज्ञ हवन
शारदा विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति रैली आयोजित कर युवाओं में जागरूकता फैलाने का किया प्रयास