“एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत को बनाएगा विकास की धुरी: विधायक धीरेंद्र सिंह

  • गलगोटिया विश्वविद्यालय में प्रमुख नेताओं संग हुई संगोष्ठी, छात्रों ने भी रखे विचार

ग्रेटर नोएडा, 19 अप्रैल। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा आज के भारत की आवश्यकता है और यह देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी। वे शुक्रवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नवनिर्मित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस भवन में किया गया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश से जिस तेज विकास की अपेक्षा थी, वह औपनिवेशिक प्रणाली और नीतियों के विलंबित क्रियान्वयन के कारण संभव नहीं हो सका। लेकिन अब समय की मांग है कि चुनाव प्रणाली में सुधार कर भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका में लाया जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने में खर्च होने वाले करोड़ों रुपये अगर बचाकर विकास कार्यों में लगाए जाएं, तो भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में और तेज़ी से अग्रसर होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य हबीब हैदर ने कहा कि अगर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को सफलतापूर्वक लागू किया जाए, तो आने वाले वर्षों में भारत ऐसा विकसित राष्ट्र बन सकता है, जहां पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने के बजाय लोग भारत आना चाहेंगे।

पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा ने भी संगोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी नीतियों के स्थायित्व पर असर पड़ता है, जबकि एक साथ चुनाव होने से सरकार पूरे पांच साल तक पूरी ऊर्जा के साथ केवल विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी।

गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने छात्रों को ऐसी चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में चुनावी राजनीति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और उन्हें राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के दौरान विश्वविद्यालय के विधि एवं मीडिया विभाग के छात्रों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

डीएम बी.एन सिंह ने किया कलक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरिक्षण, अनुपस्थित स्टाफ से माँगा स्पष्टीकरण
ग्रेटर नोएडा: इंजीनियरिंग के छात्र मनीष  बने  NFRA ONLINE QUIZ 2021-22 प्रतियोगिता के विजेता 
ईशान इंस्टीट्यूट में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ संपन्न, दान और कर्म के महत्व पर हुआ मंथन
गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेंगें गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
थाना इकोटेक-3 का वार्षिक निरीक्षण: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट पुलिसकर्...
मास्टर वीरेंद्रपाल सिंह राणा  बने महिला उन्नति संस्था के संरक्षक  
एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ बार एसोसिएशन का विरोध, 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वक...
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
मुख्यमंत्री योगी नोएडा में 122 करोड़ की 17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 60 प्रोजेक्ट का करे का होग...
स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन के अनुच्छेद पहलू पत्रिका का हुआ विमोचन
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
ग्रेनोवासियों को दिवाली पर मिल जाएगा स्मार्ट एलईडी लाइट का तोहफा
फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़, चार लड़कियों समेत 10 लोगों को गि...