कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाई गई शराब

  • 18.75 लाख रुपये कीमत की शराब नष्ट, नोएडा पुलिस का माल-निरस्तीकरण अभियान तेज

नोएडा। कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2500 लीटर अवैध शराब को जेसीबी से नष्ट कर दिया। शुक्रवार, 19 अप्रैल को डीसीपी नोएडा के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत पुलिस ने शराब की बोतलों पर पहले बुलडोजर चलाया, फिर उन्हें गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफना दिया गया।

बताया गया कि यह शराब आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 38 मुकदमों में बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रुपये है।

इस कार्रवाई में एसीपी-3 नोएडा और थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा पूर्व में भी अलग-अलग थानों में जब्त लाखों लीटर शराब को कोर्ट के निर्देश पर इसी तरह नष्ट किया जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के पालन और समाज में अवैध गतिविधियों के प्रति कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

यह भी देखे:-

श्री दशरथ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा मंदिर प्रांगणों में किया गया  वृक्षारोपण  
भागवत कथा में भक्ति और मुक्ति का संदेश, योगाभ्यास के लिए योग्य गुरु की सलाह
उत्तराखंड समिति ने निर्धन बच्चों के लिए संचालित स्कूल को एयर कूलर भेंट किया
जेवर एयरपोर्ट से डीएनडी तक रैपिड रेल चलाने की कवायद
बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, कैसे ? पढ़ें पूरी खबर
बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक लूटी
सुशील भाटी बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
I.T.S इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा
फौज में भर्ती होने की चाहत में घर छोड़ भागा किशोर, पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल ढूंढ निकाला
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सुन्दर भाटी गैंग के सात सक्रिय बदमाशों पर ईनाम घोषित 
आगामी 12 नवंबर, 2022 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन-जिला जज
आंतकवादी कैम्पों पर हमले की खुशी करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने लड्डू बाटकर मनायी
गंदगी इतनी है की साँस लेना मुश्किल : नेफोमा
नाइजीरियन से लुक्सर जेल में नहीं हुई मारपीट: जेल अधीक्षक