जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

  • पुरानी सरकारों की गलत नीतियों को बताया किसानों की समस्याओं का कारण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक किसानों से जुड़े लंबित मामलों और क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा के लिए की गई, जो एक घंटे से अधिक समय तक चली।

बैठक की शुरुआत में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पिछली सरकारों में किसानों के साथ अन्याय हुआ। उस समय के अधिकारियों की नीति और नियत क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। किसानों को गुमराह कर उनकी जमीनों का दोहन किया गया, और इस लूट के साक्षी हम सभी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले आठ वर्षों में हमारी सरकार ने बीते समय के पापों को धोने का प्रयास किया है। अब किसानों को उनका हक दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने भी बैठक में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “यह सही है कि वर्तमान में सामने आ रही समस्याएं पुरानी सरकारों की देन हैं, लेकिन हमें अब इनका समाधान हर हाल में करना होगा। किसान विकास के लिए अपनी जमीन देते हैं, ऐसे में यदि उन्हें हक के लिए चक्कर लगाने पड़ें, तो यह न सिर्फ अनुचित बल्कि अन्यायपूर्ण है।”

सीईओ रवि कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “पुरानी आबादी, लीजबैक और शिफ्टिंग के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। यह प्राधिकरण जितना अधिकारियों का है, उससे कहीं अधिक किसानों का है। यहां कई अधिकारी आए और चले गए, लेकिन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारी यहां नहीं टिकेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि अधूरे सड़क कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए और गंगाजल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सड़क और पानी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ए.के. सिंह, विशेष कार्याधिकारी भूलेख राम नमन, डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र गौतम, गिरीश झा, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, रमेश कुमार जायसवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार का महासंगम: “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – र...
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
निजी कंपनियां वर्क फॉर्म होम पर विचार करें- नोएडा पुलिस प्रशासन, होने वाले हैं दो बड़े इवेंट
एयएपोर्ट दूसरे चाण में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 4000 करोड़, यमुना प्राधिकरण ने अपने हिस्से के पैस...
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
सेक्टर 82 पॉकेट 7 में बड़े धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट 130 मीo रोड सैनी सुनपुरा से - वाया बादलपुर - ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे ग्राम कल्दा त...
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
टाटा मोटर्स ने "फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी" को दिखाया, नई तकनीक और स्थिरता के साथ नए रास्ते खोले
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिट रिपोर्ट की जांच शुरू, 11 अरब के नुकसान की बात आई सामने
अवैध कॉलोनी पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
यूपीसीए के सहयोग से बीसीसीआई द्वारा समर्थित टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम क...
पेट्रोल पंप से इंजन ऑयल चोरी