आने वाली पीढ़ियों को कुंठा से मुक्त करना जरूरी: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह

बार एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल 2025। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पखवाड़े के अवसर पर बार सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं।

गोष्ठी के दौरान अधिवक्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अपर जिला जज एवं जिला जज प्रभारी सोमप्रभा मिश्रा, साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव अजित नागर एडवोकेट ने किया।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष व विचार गोष्ठी संयोजक प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने हमें न केवल मौलिक अधिकार दिए, बल्कि मौलिक कर्तव्यों का भी समावेश किया। यदि नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका से सभी समस्याओं का समाधान संभव है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिया प्रेरणादायक संदेश
मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह ने कहा, “यदि हम आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाना चाहते हैं, तो उन्हें कुंठाओं से मुक्त कराना होगा। आज का युवा गूगल और एआई से जानकारी प्राप्त कर रहा है, उसे तथ्यों से परिचित कराएं न कि सीमित सोच से। बाबा साहब जैसी इच्छाशक्ति हमारे बच्चों को देनी होगी, जो संकीर्णताओं और आशंकाओं के बीच नहीं पनपती।”

उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज की जिम्मेदारी है कि वह समरसता और सर्वांगीण विकास के मार्ग पर चले। यदि भारत एक दिशा में आगे बढ़ेगा तो वह विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

न्यायपालिका का भी मिला समर्थन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अपर जिला जज सोमप्रभा मिश्रा ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि संविधान से प्राप्त संसाधनों और व्यवस्थाओं का सकारात्मक उपयोग हो। उन्होंने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, एडीएम मंगलेश दूबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विशिष्ट उपस्थिति:
पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र भाटी, रामशरण नागर, राजेंद्र नागर, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश रामनेर, राजीव तौंगड, सूरजपाल राक्षस, जयप्रकाश बुद्धप्रिय, सुंदर भाटी, राकेश गौतम, आदेश बंसल, नीरज भाटी, श्याम सिंह भाटी, विशाल नागर, शिवा त्यागी, कपिल शर्मा, सचिन शर्मा, अंकुश शर्मा, दीपक भाटी, धर्मेन्द्र जयंत, अर्चना चंदिला, शिमला सागर, गंगा भाटी, विनीता पाल, चित्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर में उधमियों ने एकजुट होकर संस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया, सफाई कर्मियों और महिला उ...
बेलगाम कैंटर के कुचलने से छात्र एक मौत, पार्किंग में गर्भवती महिला को कार ने रौंदा, मौत
बिलासपुर चौकी प्रभारी का व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
डीएम  सुहास एल0वाई0 की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला वेटलैण्ड समिति क...
सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर को भगत सिंह यूथ अवार्ड से किया गया सम्मानित
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
स्प्रीस्टा 25 की भव्य शुरुआत: खेल और सांस्कृतिक जोश से गूंजा एचआईएमटी
"आध्यात्मिकता से समाज सेवा हेतु आती है अपनत्व की भावना"-ब्र.कु. आशा
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2026 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सामूहिक विवाह धांधली में शामिल अधिकारीयों पर हो कार्यवाही : करप्शन फ्री इण्डिया ने दिया ज्ञापन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर
यामाहा ने किया राष्ट्रीय 3एस ग्रां प्री 2023 का आयोजन
दादरी क्षेत्र में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आरसीसी रोड का किया लोकार्पण 
वॉरियर्स क्लब के जांबाजों ने कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीते 5 मेडल
नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि का टूटा अहंकार, राम जन्म पर झूमे श्रद्धालु
आर्थिक जनगणना सुपरवाइजर को बंधक बनाकर मारपीट