AAP यूथ विंग गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष बने गौरव गौतम!

नोएडा, 17 अप्रैल 2025:
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने संगठन विस्तार को गति देते हुए युवा चेहरों को नेतृत्व की कमान सौंपनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में AAP यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने गौरव गौतम को गौतमबुद्ध नगर युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

इस मौके पर पंकज अवाना ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी से बेहद परेशान है, और योगी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। आम आदमी पार्टी युवाओं को एक सशक्त मंच देने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में आप के दिग्गज नेता जैसे प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी रहेगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव गौतम ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जिले के हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश अवाना समेत जिले के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख युवा नेताओं में गुड्डू यादव, धीरज सोनी, आदि सिंह, सुमित, तुषार यादव, आर्य सिंह, रितेश, सागर मिलिंद, शिवम् जेवर, रोहित चौधरी, उज्वल डेढ़ा, आदित्य यादव आदि शामिल रहे।

सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और बदलाव की लड़ाई में शामिल हुए।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी ने 1 साल मे कमाए 22 लाख रुपये, पढें पूरी रिपोर्ट
School Close in Noida-Greater Noida : नोएडा में दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए क्या है वज...
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
युवाओं ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
कल का पंचांग, 29 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा की शानदार जीत पर किया सम्मानित
पटेल जयंती पर जनसभा कर  पथिक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में फूंकेगी चुनावी बिगुल 
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प...
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
“सर्जन-2025” में गूंजा सेवा, स्नेह और सहयोग का स्वर: नेह नीड फाउंडेशन ने रचा सामाजिक समर्पण का नया अ...
“सम्मा सती – द राइट माइंडफुलनेस” का भव्य विमोचन, वीर रस के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पवार ने की सराहना
जीएल बजाज संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया
भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव, कवि सम्मेलन का लोगो ने उठाया लुफ्त
सदर तहसील में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
द्रोण मेला देखने उमड़ी भीड़, आज से शुरू होंगी कुश्तियां
दर्दनाक : ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बेलगाम कार ने ली युवक की जान