ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: चुहड़पुर से हटाए गए 20 अवैध खोखे, नौ काउंटर जब्त

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल 2025।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुहड़पुर क्षेत्र से करीब 20 अवैध खोखे हटा दिए और नौ काउंटर जब्त कर लिए। यह कार्रवाई प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में की गई।

अर्बन सर्विस विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान और मैनेजर शुभांगी तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाए गए खोखों को हटाया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने प्राधिकरण के इस कदम का स्वागत किया।

प्राधिकरण को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन अवैध खोखों के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अतिक्रमण न केवल सार्वजनिक रास्तों को घेर रहा था, बल्कि आसपास के वातावरण को भी खराब कर रहा था।

प्राधिकरण के ओएसडी जितेंद्र गौतम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के खोखे या अन्य ढांचों का निर्माण किया तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही खोखों के जब्ती के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

प्राधिकरण की इस त्वरित कार्रवाई से जहां स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली, वहीं अतिक्रमण करने वालों के लिए यह एक स्पष्ट संदेश है कि ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी देखे:-

किसान जनहित सेवा समिति ने रोजगार पर विचार गोष्ठी की आयोजित
वाराणसी: अबकी बार, महिलाओं की सरकार, 233 गांव में ग्राम प्रधान बनेंगी महिलाएं, जानें OBC और SC के लि...
सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ और इंडिया एक्सपो मार्ट की एजुकेशनल इनिशिएटिव के बीच एमओयू
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर
कल का पंचांग 23 नवंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
डॉ. अमित गुप्ता को मधुमेह के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित बिग अचीवर्स अवार्ड से सम...
कत्थक में धूम मचा रही है ग्रेनो की नन्ही बालिका अद्विति
अब जुलाई तक पूरा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, उड़ान संचालन को मिलेगी हरी झंडी DGCA की जांच के बाद
कल का पंचांग, 12 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
नीट पीजी में ऑल इंडिया 432वीं रैंक हासिल करने पर डॉ. भावना बैसोया का सम्मान
रेरा के कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ो निवेशक,किया प्रदर्शन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिटहैरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
एक्टिव सिटिज़न टीम ने शुरू किया बैनर-पोस्टर सफाई अभियान
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्रामीणों की समस्याओ को जल्द समाधान करें प्रदेश सरकार: मनोज चौधरी