हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में कल से शुरू होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, देशभर के नामी विधि संस्थानों की टीमें होंगी शामिल

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल 2025।
नॉलेज पार्क-1 स्थित हरलाल स्कूल ऑफ लॉ (HIMT Group) में कल 18 अप्रैल से तीसरी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। HSL मूट कोर्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय विधिक प्रतियोगिता 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें देशभर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित विधि संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नागपुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, रैफल्स यूनिवर्सिटी, एमिटी लॉ स्कूल, दिल्ली यूनिवर्सिटी और एसआरएम यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थानों के विधि छात्र भाग लेंगे। इस अवसर पर छात्र न्यायिक प्रक्रिया, विधिक ज्ञान और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

संस्थान की ओर से बताया गया कि यह आयोजन विधि छात्रों को न्यायिक प्रणाली की व्यावहारिक समझ देने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मूट कोर्ट प्रतियोगिता छात्रों को कोर्टरूम जैसी परिस्थिति में बहस करने और विधिक दलीलों को प्रस्तुत करने का वास्तविक अनुभव प्रदान करती है।

HSL मूट कोर्ट सोसाइटी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस शैक्षणिक आयोजन को कवर करने और विधि शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को जनमानस तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।

प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग 26 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
डीडीआरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा मांग पत्र, नागरिक सुरक्षा को लेकर उठाए अहम मुद्दे
यमुना प्राधिकरण स्थापना दिवस पर लाएगा 2000 आवासीय भूखंडों की योजना
संभव 5.0 अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न: सैम बच्चों की पहचान व पोषण पुनर्वास पर जोर
करंट से लाइनमैन की मौत:बिजली की लाइन ठीक करते समय चपेट में आया, विभाग पर लापरवाही का आरोप
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने किया मोटो जीपी रेस ट्रैक का भ्रमण, प्रतियोगिता क...
AIF योजना को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, किसानों को जल्द मिलेगा लाभ
ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू
जिला जेल में सप्त दिवसीय योग शिविर , बंदियों को बताया गया  योग आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर
महात्मा गांधी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार और जन-समस्याओं को लेकर सत्याग्रह करेगी जय हो संस्था।
वनस्थली पब्लिक स्कूल ने एक अलग अंदाज में मनाया विश्व विज्ञान  दिवस 
YEIDA सेक्टर 8D में नीनजस इलेक्ट्रिक को 20 हजार वर्ग मीटर का मेगा प्लॉट, EV मैन्युफैक्चरिंग को मिलेग...
खो-खो में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल रहा तृतीय
वसंत पंचमी पर गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बटुकों ने लिया वाग्देवी का आशीर्वाद
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है