उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने अवनीश सक्सैना, बार एसोसिएशन ने भावुक विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल 2025।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर द्वारा गुरुवार को बार सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में जिला जज अवनीश सक्सैना को भावभीनी विदाई दी गई। अधिवक्ताओं ने उन्हें उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में न्यायमूर्ति पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

समारोह के दौरान मंच से बोलते हुए निवर्तमान जिला जज अवनीश सक्सैना भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “यह पल मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक हैं। 2008 में न्यायिक सेवा में आने से पूर्व मैंने भी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया था और तभी से मैंने कार्य को सर्वोपरि माना है।”
उन्होंने बार और बेंच के बीच समन्वय की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए न्यायिक ईमानदारी और पारदर्शिता पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने सक्सैना को बधाई देते हुए कहा, “अवनीश सक्सैना जैसी कार्यशैली वाले जज बिरले ही मिलते हैं। हमें विश्वास है कि नए जिला जज भी उनकी तरह न्यायप्रिय होंगे।” उन्होंने सक्सैना के सम्मान में कुछ प्रेरणादायक पंक्तियां भी पढ़ीं, जिन्हें सुनकर सभागार तालियों से गूंज उठा –
“तुम्हारी शख्सियत से ये सब लेंगी नई नसलें,
वही मंजिल पर पहुंचा है जो अपने पांव चलता है।
कोई मिटा देता है नाम तक भी खानदानों के,
किसी के नाम से मशहूर होकर गांव चलता है।”

समारोह में जिले में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। उन्हें भी बार एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष व सचिव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कालूराम चौधरी, रामशरण नागर, राजीव तौंगड़, देवेंद्र सिंह आर्य, सुंदर सिंह भाटी, सरदार बंसल, गजराज नागर, यशवीर नागर, विशाल त्यागी, शिवा त्यागी, अर्चना चंदिला, कविता भाटी, डिंपल चौधरी, प्रिया भाटी और अन्य गणमान्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

समारोह का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव अजित नागर एडवोकेट ने किया और अंत में सभी ने अवनीश सक्सैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

जिलाधिकारी के सख्त तेवर: समाधान दिवस में 149 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण | अनुपस्थित अफसरो...
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2026 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन समिति और निर्माण श्रमिक पंजीकरण पर महत्वपूर्...
ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत 
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
फूलपुर गाँव में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव 2026 में सहज योग शिविर बना विशेष आकर्षण
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर मंथन, GNIM में हुआ करिकुलम रिव्यू सेशन
शिवसेना ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिवस
शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नवाचार को मिली नई उड़ानः गलगोटियास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय नवाचार प्...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी की  घोषणा एक ऐतिहासिक कदम : धीरेन्द्र सिंह 
बिलासपुर : धूम धाम से मनाया गया डांडिया उत्सव
ग्रेनो के 14 गांव बनेंगे स्मार्ट, मायचा से हुई शुरुआत
कासना व्यापारियों ने समस्या को लेकर सीईओ ग्रेटर नोएडा से की मुलाकात
ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में बैठक, 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऐतिहासिक लोकार्पण की त...