गांधी परिवार को चार्जशीट में घसीटने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा चार्जशीट में शामिल किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को पहले भी घंटों पूछताछ कर परेशान किया गया, और अब चुनावी माहौल में जानबूझकर गांधी परिवार को चार्जशीट में नामजद किया गया है। बिहार में चुनाव नजदीक हैं और सरकार कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से घबराई हुई है।”

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा और उपजिलाधिकारी वेदप्रकाश पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा।

नोएडा शहर अध्यक्ष मुकेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यदि भाजपा को राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो लोकतांत्रिक तरीके से लड़े। ईडी जैसे तंत्र का इस्तेमाल करना कांग्रेस को और अधिक एकजुट करेगा।”

इस विरोध प्रदर्शन में मुकेश यादव, अजय चौधरी, अशोक पंडित, पुरुषोत्तम नागर, गौतम अवाना, वसील अहमद, धर्म सिंह बाल्मीकि, निशा शर्मा, कपिल भाटी एडवोकेट, नीरज लोहिया, मोहित भाटी एडवोकेट, पुनीत मावी, बिन्नू नेता जी, ललित अवाना, रिज़वान चौधरी, उषा श्रीवास्तव, गौतम सिंह, सुबोध भट्ट, विकास कुमार, सौरभ तंवर, विक्रांत त्यागी, गिरीश शर्मा, अंकित यादव, सुजाता शर्मा, गौरव वसिष्ठ, ओमकार राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिशें नहीं रुकीं, तो सड़कों पर और बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

यह भी देखे:-

जनपद स्तरीय बालक बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल सम्पन्न, मेरठ मंडल के लिए 6 खिलाड़ियों का हुआ चयन
सादोपुर गांव के खेलकूद के मैदान में टीन शेड बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कानून-व्यवस्था शांति को लेकर डीएम बी.एन. सिंह ने की पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक
25वें वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री राधा कृष्ण प्रचार मण्डल ने भागवत माहात्म्य की गूढ़ बातें ...
मुकदमा वापस नहीं हुआ तो शिक्षक शिक्षण कार्य का करेंगे बहिस्कार
भारत का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान: आईटीबीपी सूरजपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ प्रकृति परीक...
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
चेयरमैन पद प्रत्याशी के लिए हर पार्टी से काफी लोग ठोक रहे दावेदारी
यमुना प्राधिकरण के सीईओ के निर्देशन में रात्रि में भी अधिकारी कर रहे निरीक्षण, बाइक रेस इवेंट की तैय...
यूपीआईटीएस 2025 में ब्लॉकसिनर्जी टेक्नोलॉजी लिमिटेड: भारत की डीप टेक शक्ति, क्वांटम-रेडी भविष्य का न...
गौतम बुद्ध नगर के पूर्व डीएम बी०एन० सिंह ने नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को ईद की दी मुबारकबाद
जाने-माने समाजसेवी मुन्ना कुमार शर्मा को “डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क” की डिग्री से सम्मानित किया गया
आवंटित भूखंडों से मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर-सीईओ ग्रेटर नोएडा 
“मनरेगा बचाओ – संविधान सम्मान पदयात्रा” को गांव-गांव मिला समर्थन, कांग्रेस ने तेज किया जनसंघर्ष
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य का भव्य स्वागत हुआ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में NIDAR 2026 का भव्य शुभारंभ, देशभर के 1,500 से अधिक युवा नवाचारक हुए शाम...