मलकपुर के 47 किसानों को मिले आबादी भूखंड, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

  • समान आकार के 13 भूखंडों का ड्रा से आवंटन, बाकी आपसी सहमति और सीधे आवंटन से प्रक्रिया पूरी

ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल। वर्षों से छह फीसदी आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे मलकपुर गांव के 47 किसानों को आखिरकार उनका हक मिल गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भूखंडों का आवंटन किया। इस दौरान 13 भूखंडों का आवंटन लॉटरी (ड्रा) के माध्यम से किया गया, जबकि 8 भूखंड आपसी सहमति से किसानों को दिए गए।

दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी गिरीश कुमार झा ने की। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी ड्रा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

ओएसडी गिरीश कुमार झा ने बताया कि मलकपुर गांव के 47 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने थे। इनमें से 13 भूखंडों का ड्रा से, 8 भूखंडों का आपसी सहमति से और शेष 26 भूखंडों का आवंटन सीधे किया गया क्योंकि वे सभी अलग-अलग आकार के थे।

विधायक और जिलाध्यक्ष ने की सराहना
दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों का विश्वास बढ़ा है।

किसानों ने जताया आभार
भूखंड मिलने पर किसानों ने प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जल्द जारी होंगे आवंटन पत्र
प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी किसानों को जल्द ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे, इसके बाद लीज डीड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अन्य गांवों के किसानों को भी मिलेगा लाभ
सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि मलकपुर की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी शीघ्र आबादी भूखंड दिए जाएंगे।

इस अवसर पर प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (नियोजन) सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से त्रि-दिवसिय प्रेरणा विमर्श-2023 का हुआ श्रीगणेश
दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अमरीश चौहान ने समाज सेवा का संकल्प दोहराया
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी जितेंद्र सिंह भाटी पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर
प्रौद्योगिकी नवाचार, टीआरएल और टेक-ट्रांसफर" पर संगोष्ठी का आयोजन
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
दनकौर नगर पंचायत परिसर में किसान एकता संघ की हुई पंचायत
जनगणना-2027 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
इंडिया एक्सपो मार्ट में Electronica India Productronica India एक्सपो का आगाज
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
The Bliss IVF & Gynae Care  ने मदर्स डे पर खास कार्यक्रम किया आयोजित , गर्भवती महिलाओं को किया प्रेर...
स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत
G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
कल का पंचांग, 23 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गांव बिरौंडी के प्रिंस मावी ने फिटनेस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक