पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी शातिर लुटेरा गिरफ्तार

नोएडा । लूटपाट और पुलिस टीम पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में वांटेड चल रहे एक बदमाश को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस ने पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

थाना सेक्टर -20 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात को आकाश पुत्र विनोद उम्र 29 वर्ष निवासी सेक्टर 16 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने 26 नवंबर वर्ष 2024 को डीएम चौराहे के पास से सचिन नामक व्यक्ति की गले से सोने की चेन लूट लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसके एक साथी को पूर्व में गिरफ्तार किया था, लेकिन यह बदमाश पुलिस पार्टी पर गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। बीती रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उक्त बदमाश ने लूटपाट सहित कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

कहासुनी में दोस्त को मारी गोली
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 40 हजार रुपए की ठगी
चपरासी के भरोसे घायलों को छोड़कर भागे डॉक्टर, हंगामा
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बना नक्सली
दो मासूम बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या
होटल में युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार , लूट की मोबाईल बरामद
ऑटो चलाने की आड़ में करते थे लूट, गिरफ्तार
निर्माणाधीन बिजलीघर में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया: पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो दबोचे, अव...
डबल मर्डर में मारे गए युवकों की हुई पहचान
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में बदमाशों ने की लूट
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
युफ्लेक्स कम्पनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
फर्जी जीएसटी बिल बनाकर लाखों की ठगी, सूरजपुर थाने में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
चचेरे भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला, गोली मारी , चाकू से किया वार , पडोसी पर लगा आरोप