शिक्षाविदों के सम्मान में जीएनआईओटी का गरिमामय आयोजन वाराणसी में

  • शिक्षकों के योगदान को सलाम, सौ से अधिक शिक्षाविदों को किया गया सम्मानित

वाराणसी।
ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा वाराणसी के एक निजी होटल में शिक्षाविद् सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में सैय्यदराजा (चंदौली) के विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “शिक्षाविद समाज की नींव होते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षकों को नई ऊर्जा मिलती है।”

इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “समाज का विकास शिक्षकों के बिना अधूरा है।”

काशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जीआईएमएस संस्थान के एडवाइजर सत्यप्रकाश सिंह ने सभी शिक्षाविदों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जीएनआईओटी के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा, “शिक्षकों का सम्मान समाज की समृद्धि का प्रतीक है, हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का आयोजन करते रहेंगे।”

संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने शिक्षाविदों की बदलती भूमिकाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि ग्रुप हेड – आउटरीच पंकज कुमार ने समारोह को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से विमल सिंह, रूपेश राव, उमेश सिंह, अभिनय राज, आशीष तोमर, चारु शर्मा, पूजा सिंह, रितु भारद्वाज, रजनीश सिंह समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने वाराणसी की धरती पर शिक्षा, सम्मान और समर्पण का संदेश देते हुए शिक्षकों को एक नई प्रेरणा और सम्मान का मंच प्रदान किया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
कल का पंचांग , 24 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
दीपावली पर मूर्तियों के बजाय चित्रों से करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा: पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा की अपी...
यमुना एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं की बस का एक्सल टूटा, रबूपुरा पुलिस ने राहत पहुंचाई, भोजन और पानी क...
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया महिला दिवस
विभिन्न संगठनों ने किया एनपीसीएल के बिजली मूल्य वृद्धि प्रस्ताव का विरोध
लोकसभा इलेक्शन 2019: जानिए, आज किसने भरा नामांकन, किसने लिया नामांकन पत्र
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया ऑन लाइन दशहरा का पर्व
सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं-सीईओ
समसारा विद्यालय में अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2025 का भव्य आयोजन, समसारा ने दोनों वर्गों ...
ग्रेनो प्राधिकरण ने सैनी में 4700 वर्ग मीटर जमीन कराई खाली
शारदा विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी कल ग्रेनो में, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मेरठ कमिश्नर प्रभात कुमार ने की पहल, 1000 पौधरोपण किया गया , सामाज...