हीटवेव अलर्ट: बढ़ते तापमान से सावधान! जानिए क्या करें, क्या न करें — जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल 2025।
जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर द्वारा आम नागरिकों के लिए “क्या करें, क्या न करें” की विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में यह जनहित में पहल की गई है।

जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि लू लगना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में नागरिकों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। हीटवेव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों और औद्योगिक संस्थानों में विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

क्या करें:

बार-बार पानी पिएं, भले प्यास न लगी हो।

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।

नींबू पानी, ओआरएस, आम पना जैसे घरेलू पेय का सेवन करें।

छतरी, टोपी, गमछा आदि का उपयोग करें।

जानवरों को छायादार स्थान में रखें और पानी उपलब्ध कराएं।

कार्यस्थल और घर को ठंडा रखें।

क्या न करें:

धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या जानवरों को न छोड़ें।

बिना आवश्यकता के बाहर न निकलें।

तंग, भारी और गहरे रंग के कपड़े न पहनें।

शराब, चाय, कॉफी और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

बासी या अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से बचें।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह हीटवेव को हल्के में न लें और जारी की गई सलाह का पालन करें। सतर्कता और जागरूकता ही इस गर्मी में आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

यह भी देखे:-

कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
जब ढाई सौ ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे किसान
आखिर क्यों भड़क उठे ग्रेनो प्राधिकरण में बैठक करने गए बायर्स , पढ़ें
आई टी एस इंजीनियर कॉलेज में "युवा नागरिकों के लिए वित्तीय शिक्षा" सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेसलर बबीता नागर से मुलाकात कर दी बधाई, कहा बहनो के लिए प्रेरणा हैं बब...
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोला, संविधान के सम्मान और संरक्षण को लेकर दी नसीहत
मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएसपी ने देखी व्यवस्था
डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए चुनाव: बॉबी भाटी बने अध्यक्ष, आलोक नागर महासचिव
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पर मुकदमा दर्ज
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया हरियरी तीज का त्यौहार
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नही हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमां हमारा
लॉयड समूह में एआई पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन
कल का पंचांग, 12 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
किसान एकता संघ संगठन के विवेकपाल बने मैनपुरी जिलाध्यक्ष
फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप
गौतम बुद्ध नगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम – "आकांक्षा स्टोर" का उद्घाटन