जिला कांग्रेस की आम सभा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और सक्रियता पर दिया गया ज़ोर
- दीपक भाटी चोटीवाला बोले – “कार्यक्रमों से नहीं, ज़मीनी मेहनत से मिलेगी कांग्रेस को मजबूती”
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी की आम सभा बैठक रविवार को बिसरख स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए दीपक भाटी चोटीवाला ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय से निर्देशित कार्यक्रमों के आयोजन मात्र से संगठन मजबूत नहीं होता, जब तक हम गांव, नगर, शहर और सोसायटियों में पुराने और नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्हें जिम्मेदारी नहीं देंगे, तब तक हमारा लक्ष्य अधूरा रहेगा। उन्होंने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में सम्पन्न कांग्रेस अधिवेशन का हवाला देते हुए कहा कि अब जिला अध्यक्ष संगठन की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं, जिन्हें निभाने के लिए संघर्ष और समर्पण दोनों ज़रूरी हैं।
बैठक में संगठन की वर्तमान कमेटी की समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान की गई, जिन्हें अन्य कार्यों में लगाया जाएगा और उनकी जगह नए सक्रिय कांग्रेसजनों को ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर और नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी संगठन निर्माण को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान कृष्णा देवी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश प्रजापति, पंकज शर्मा, प्रबुद्ध जोशी, विपिन त्यागी, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और गौरव वशिष्ठ ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, ललित अवाना, निशा शर्मा, कल्पना सिंह, उर्मिला चौधरी, रिज़वान चौधरी, वसील अहमद, धरम सिंह बाल्मीकि, सूबेदार सतपाल फौजी, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, नितीश चौधरी, नीरज शर्मा, सुबोध भट्ट, दीपक प्रजापति, पुनीत मावी, मोहित भाटी एडवोकेट, कपिल भाटी एडवोकेट, तनवीर अहमद, आर.के. प्रथम, सचिन जीनवाल, रमेश चंद, सोरलाल शर्मा, ओमकार सिंह राणा और अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
