निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा। निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और किताबें-कॉपियाँ जबरन बिकवाने के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिला संगठन प्रभारी महासचिव मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे और उपजिलाधिकारी वेदप्रकाश पांडेय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकांश निजी स्कूल अभिभावकों को अपने ही स्कूल परिसर से महंगी किताबें, स्टेशनरी और अलग-अलग ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वहीं फीस और ट्रांसपोर्ट शुल्क में लगातार बेतहाशा बढ़ोत्तरी की जा रही है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि कई स्कूलों में बच्चों को कक्षा में ही बेइज्जत किया जाता है यदि अभिभावक निर्धारित दुकान से किताबें न खरीदें। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कागज़ी सर्कुलर जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रही है, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित भाटी एडवोकेट ने सरकार से मांग की कि इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए एक टास्क फोर्स बनाई जाए जो निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस पार्टी अभिभावक संघ के साथ मिलकर ज़िला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के चेयरमैन धर्म सिंह वाल्मीकि, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर, वसील अहमद, कपिल भाटी एडवोकेट, गौतम सिंह, रमेश, बॉबी प्रधान, के.के. भाटी एडवोकेट, अमित भाटी, रघुवीर सिंह, टीटू चौटाला, सागर शर्मा एडवोकेट, अनुज भाटी, अंकित यादव, निशांत बैसोया, दीपक चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एएसीएसबी टीम का भव्य स्वागत – वैश्विक शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में महत्...
ग्रेनो न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार रविंदर जयंत को 8th भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड 2018 से नवाजा गया
टीम इंडिया का विजयी रथ जारी: घर में लगातार 13वीं सीरीज जीती, 2013 से अजेय
HC का बयान- यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत करना बना चलन, शिकायतकर्ता पर लगाया ₹30000 का जुर्माना
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
स्वतंत्रता दिवस पर गौड़ सिटी और नोएडा वेस्ट में महिलाओं ने तिरंगा साइक्लोथन और वृक्षारोपण कर दिखाया ...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी की एडवाइजरी: सर्दी और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये उपाय,...
पुरानी नहर परियोजनाओं में किसानों का कल्याण हो : हरेंद्र शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा मांग पत्र
जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आनलाइन एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन
जीबीयू में भर्ती व फीस घोटाले का आरोप, समाजवादी छात्र सभा करेगी प्रदर्शन, रिकवरी और मुकदमे की मांग
गलगोटिया यूनिवर्सिटी : ग्लोबल चैलेंज 2019 प्रतियोगिता का आयोजन
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
पी बी इवेंट कंपनी द्वारा करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 
यूपी: नोएडा में पेपर मिल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
वृहद् वृक्षारोपण 5 जुलाई को प्रदेश में 9 करोड़ व पूरे जनपद में 9 लाख पौधों का होगा वृक्षारोपण
बीएल मीणा शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से हटे, अगले महीने होंगे चुनाव