बाराही मेला 2025 का भव्य आग़ाज़: सूरजपुर में भजन संध्या ने बाँधा श्रद्धा और संगीत का संगम

सूरजपुर। प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला 2025 की शुरुआत गुरुवार रात्रि को भजन संध्या के साथ भव्य रूप से हुई। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ भक्ति, संगीत और लोक कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भजन संध्या में धर्मवीर भाटी एंड पार्टी के कलाकारों—यादराम महाशय, ओमवीर नागर, श्रीपाल व मनोज ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि राजवीर शर्मा व ओमवीर बैसला एंड पार्टी के सुनील शर्मा, प्रेम पंडित, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मास्टर रविंद्र चौधरी, केडी गुर्जर, सोनू भैया (अवनी सक्सेना) और बाबू ढोलकिया जैसे सह-कलाकारों ने अपनी संगति से कार्यक्रम को संगीत की ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। “राम नाम जपते रहो, काम करते रहो…” जैसे भजनों को विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम में शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि शनिवार, 12 अप्रैल को हरेंद्र नागर, पिंकी शर्मा एंड पार्टी, गजेंद्र रौसा, कशिश चौधरी, राहुल अवाना और शगुन चौधरी जैसे रागिनी कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

इसके अतिरिक्त, राधे स्नेह विद्या निकेतन के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा लोक कला संस्कृति मंच पर सपेरा बीन पार्टी व राजस्थान के लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महामंत्री ओमवीर बैसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा समेत पवन जिंदल, ज्ञानेंद्र देवघर, रवि भाटी, लीलू भगत व योगेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पाल बघेल भाई चारा बढ़ाने की भरी हुंकार
नए मतदाताओं के पंजीकरण व संशोधन के लिए 31 जनवरी को विशेष अभियान
श्री दशरथ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा मंदिर प्रांगणों में किया गया  वृक्षारोपण  
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "उद्यमिता और नवाचार को करियर के रूप में अपनाने" पर प्रेरणादायक कार्यशाल...
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सूरजपुर में हुई बैठक
ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत
यूएसए में करोड़ों का स्कालरशिप पाने वाली सुदीक्षा भाटी को विधायक तेजपाल नागर ने दी बधाई
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस पार्टी के"जय भारत महासंपर्क"अभियान की शुरुआत कल से 
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग: छठे दिन गोरखपुर जाएंट्स और मुजफ्फरनगर लायंस ने दर्ज की जीत
2 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर हाथरस में तैयारियां जोरों पर
LIET में सेमिनार: प्रो. वरुण दत्त ने दी नैतिकता और भावनात्मक संलग्नता पर तकनीकी दृष्टिकोण
योग और स्वास्थ्य, पाद-मूल- शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत बलराम दास महाराज का हुआ भव्य स्वागत
शिक्षा–प्रौद्योगिकी पर सार्थक संवाद: शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडक...
फर्जी अपहरण कांड अपडेट, गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने दिया ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर