घरेलू सहायिका से गैंग रेप, मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा: कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर स्वर्ण नगरी के जनता फ्लैट में घरेलू सहायिका को सब्जी दिलवाने के वहाने तीन लोगों ने सलेमपुर गांव में ले जाकर एक कमरे में सामूहिक बलात्कार किया। घरेलू सहायिका ने कासना पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि उसकी मालकिन भी आरोपियों के साथ मिली हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ साजिश करने व तीन के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार है।

कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर स्वर्ण नगरी के जनता फ्लैंट मे घरेलू सहायिका ने अपनी मालकिन व उसके साथ बलात्कार करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। सूरजपुर में रहने वाली शादीशुदा महिला ने पुलिस को बताया कि वो एक हफ्ते पूर्व ही जनता फ्लैट में रहने वाली महिला के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। घरेलू सहायिका ने बताया कि रविवार में महिला ने अपने परिचित युवक के साथ ऐच्छर गांव से सब्जी लाने के लिए बोला था। युवक घरेलू सहायिका को अपनी कार में बैठाकर पास में एक गांव के एक कमरे में ले गया। आरोप है कि सुमित ने कमरे पर ही अन्य दो दोस्त को बुलवा लिया व तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घरेलू सहायिका ने बताया कि तीनों के कब्जे से किसी प्रकार से निकली और सीधे कासना कोतवाली पहुंची। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी कि उसे आरोपी महिला के परिचित अपहरण कर कमरे में ले गए व उसके साथ तीनों ने मिलकर बलात्कार किया। पुलिस ने घरेलू सहायिका की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बलात्कार की बात संदिग्ध लग रही है। महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

बाइक सवार बदमाशों ने आबकारी इंस्पेक्टर को मारी गोली , घायल
कुत्ते ने महिला डॉक्टर के मुंह पर काटा, हालत गंभीर
नौवीं की छात्रा के साथ घर में घुस कर रेप
UPDATE : नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
बाइक बोट फर्जीवाड़ा मामले में इन 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, देखें
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सुंदर भाटी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
कस्टडी से फरार हुआ लुटेरा राका पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार
बीटा 2 पुलिस हत्थे चढ़ा वांटेड आरोपी, गिरफ्तार
कासना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
लूट में वांटेड शातिर बदमाश को STF NOIDA ने पकड़ा
गौरव चंदेल हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग, मोबाइल बरामद
OYO HOTEL में युवक ने फँसी लगाकर की ख़ुदकुशी
हेड मैकेनिक ने बुना था डस्टर लूट काण्ड का ताना बाना, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार डकैतों ने किया खुलासा
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार नोएडा
किशोरी को बंधक बनाकर कर रेप का आरोप