बैंक खाते बेचकर साइबर ठगों को देता था बढ़ावा, कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह का एजेंट

फैक्ट्री मजदूरों को फंसाकर मोबाइल नंबर समेत बेचता था खाता, 20 वर्षीय मिंकू गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। कासना थाना पुलिस ने बैंक खाता साइबर ठगों को बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गरीब मजदूरों को गुमराह कर उनका बैंक खाता खुलवाता था और उन्हें मामूली रकम देकर खाता व उससे जुड़ी जानकारियां ठगों को बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो चेक की छायाप्रति और एक बैंक पासबुक बरामद की है।

फर्जीवाड़े का तरीका था बेहद शातिर
पुलिस के अनुसार आरोपी मिंकू पुत्र बबली, निवासी ग्राम धरारी, थाना खुर्जा ग्रामीण, जिला बुलंदशहर (उम्र 20 वर्ष) साईट-5 झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में फैक्ट्री मजदूरों को अपना शिकार बनाता था। वह गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को लालच देकर उनका बैंक खाता खुलवाता था और उसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा देता था। जिनके खाते पहले से खुले होते थे, उनके मोबाइल नंबर भी वह ले लेता था। इसके बदले मजदूरों को ढाई से तीन हजार रुपये देता था और फिर ये खाते साइबर ठगों को बेच देता था।

थाना कासना पुलिस की कार्रवाई
10 अप्रैल 2025 को कासना पुलिस ने आरोपी मिंकू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 65/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 338, 336, 340, 61(2), 3(5) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण :

एक मोबाइल फोन

दो चेक की छायाप्रति

एक बैंक पासबुक

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने बैंक खाते ठगों को बेचे और उसकी लिंक किस बड़े साइबर गैंग से जुड़ी हो सकती है।

यह भी देखे:-

दिल्ली-एनसीआर : पूरे सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम, 29 तक विदा हो सकता है मानसून
गोकशी में वांटेड ईनामी गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में घायल , फरार बदमाश गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
चुनाव 2024: बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, न NDA न INDIA, मायावती का बड़ा एलान
द्रोण मेले में वीर हकीकत राय पर आधारित नाटक का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
हिन्द समाज सेवा समिति का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ विस्तार
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, कविता–गीत–चित्रकला में चमके नन्हें सितारे; गुरुकुल...
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता: ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतिभाओं ...
हिन्दू युवा वाहिनी ने दनकौर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई 
जीबीयू में शिक्षा-अनुसंधान को नई दिशा: बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेषज्ञ कार्यशाला का आयोजन
INNERWHEL CLUB OF GREEN GREATER NOIDA CELEBRATED DIWALI WITH SENIOR CITIZENS, WHO ARE ABONDONED BY T...
सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार