रजत जयंती वर्ष में चमका “दैनिक वर्तमान सत्ता समाचार पत्र”, राज्यपाल आनंदीबेन ने किया स्मारिका विमोचन

नोएडा। क्षेत्र के लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक वर्तमान सत्ता ने अपनी गौरवपूर्ण पत्रकारिता यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस रजत जयंती अवसर पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विशेष रूप से शिरकत कर स्मारिका का लोकार्पण किया।

यह गरिमामय कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व मंत्री हरिश्चन्द्र भाटी, वर्तमान सत्ता के संपादक शोभाराम भाटी, भारती जी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह में जिले के तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं और शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दैनिक वर्तमान सत्ता की निर्भीक, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता की सराहना की।

समाचार पत्र की अब तक की यात्रा और भविष्य पर प्रकाश डालते हुए सम्पादक शोभाराम भाटी ने बताया कि “समाचार पत्र की इस रजत जयंती पर यह स्मारिका न केवल पत्रकारिता का दस्तावेज है, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और दैनिक वर्तमान सत्ता की पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी गई।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की मौत
अब कीजिये पहले जैसी रेल यात्रा, 1 अक्टूबर से पटरी पे दौड़ेंगी सभी गाड़ियां
Petrol और Diesel के दाम एक बार फिर बढ़े, नई ऊंचाई पर पहुंचे
गुरु पर्व पर असोटेक विंडसर कोर्ट में छाया भक्ति का रंग, प्रभातफेरी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, ठगी गई रकम को क्रिप्टो करेंसी के म...
कोरोना संकट काल में गरीबों के घरों तक पहुंच रही युवाओं की मदद
गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध मौत, हीट और लू के चलते मौत की आशंका
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
जिलाधिकारी मेधा रूपम से IBA प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
अगस्त में गिराई जाएगी ट्विन टावर
महिला उन्नति संस्थान ने बाल दिवस पर आयोजित किए कई कार्यक्रम
खुशखबर: त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क
किसान एकता संघ संगठन की गौतम बुद्ध नगर समेत तीन जिलों की कार्यकारिणी भंग 
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा