आईईसी कॉलेज में मेधावी छात्रों को मिला मेरिट अवॉर्ड, पूर्व कुलपति बोले– “युवा देश की प्रगति के वाहक”

  • नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा से विशेष रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में मंगलवार को मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु मेरिट अवार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, कार्यकारी निदेशक प्रो. सुनील कुमार, निदेशक डॉ. विनय गुप्ता और प्रशासनिक निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह सागर ने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बलवंत सिंह चौहान, गेस्ट ऑफ ऑनर आईटीबीपी के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल रवींद्र पांडेय तथा कार्यक्रम निदेशक—आयकर विभाग के अधिकारी अंकुर वार्ष्णेय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रो. बलवंत सिंह चौहान ने अवार्ड प्राप्त सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें नई सोच, नवाचार और शोध की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। तभी भारत वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से उभर सकेगा।”

गेस्ट ऑफ ऑनर रवींद्र पांडेय और कार्यक्रम निदेशक अंकुर वार्ष्णेय ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन के बल पर हर सपना साकार किया जा सकता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मबल बढ़ता है और उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. डी. पी. सिंह और प्रो. नैंपाल सिंह ने जानकारी दी कि संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अवॉर्ड प्राप्त कर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षण व प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने लायक था। कार्यक्रम ने प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर : तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एनजीटी का उलंघन कर रहे कंपनियों पर लगाया जुर्माना
जीडी गोयंका स्कूल स्वर्ण नगरी में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आनलाइन एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन
चेरी काउंटी में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम का आभास, पवित्र जल से हुआ विशेष स्नान
जीबीयू में शिक्षा-अनुसंधान को नई दिशा: बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेषज्ञ कार्यशाला का आयोजन
रायन एनुअल एथलेटिक मीट 2026
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
जेवर को मिलेगी अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति : धीरेन्द्र सिंह
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गौतमबुद्ध नगर इकाई गठित, प्रदीप भाटी बने सचिव
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के कुलपति का आदेश किया निरस्त, ड...
खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की मनाई गई नौंवी पुण्यतिथि
GIMS की छह वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति: मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध में नई ऊंचाइयां
सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में नेत्र जांच शिविर, 129 छात्राओं की आंखों की जांच