योगी सरकार की नई पहल: “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन” योजना से प्रदेश के खाद्य उद्योग में बदलाव की उम्मीद

लखनऊ, 9 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई और अनूठी पहल ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ (ओडीओसी) योजना की शुरुआत की है, जो प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट खाद्य पदार्थों को पहचान दिलाने और उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य न केवल स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि छोटे उद्यमियों को आर्थिक अवसर प्रदान कर उनके कारोबार को बढ़ाना भी है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, ओडीओसी योजना उत्तर प्रदेश के खाद्य उद्योग में क्रांति लाने का एक अहम कदम साबित होगी। इस पहल के तहत मथुरा के पेड़े, बनारस की मिठाइयां, आगरा के पेठे और अन्य पारंपरिक व्यंजनों को औद्योगिक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ये विशिष्ट व्यंजन न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचाने जाएं।

ओडीओसी योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट’ (ओडीओपी) की सफलता से प्रेरित है, जो पहले ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिला चुकी है। अब ओडीओसी के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक खाद्य पदार्थों को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है। इस योजना के तहत स्थानीय छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकें और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर सकें।

आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, के. विजेन्द्र पांडियन के अनुसार, ओडीओसी का मुख्य उद्देश्य जनपदों के विशिष्ट खाद्य पदार्थों को पहचान देना और उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल करना है। यह योजना न केवल प्रदेश की खाद्य संस्कृति को संरक्षित करेगी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमियों को नई संभावनाओं के साथ बाजार में मजबूती से खड़ा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल उत्तर प्रदेश को खाद्य उद्योग के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह भी देखे:-

महाकुंभ से प्रकट हुआ 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संकल्प : राज्यपाल
महाकुंभ 2025 के लिए तेजी से हो रहा पांटून पुलों का निर्माण, पीएम मोदी के आगमन से पहले पूरा होगा कार्...
देश को विभाजित करने वाले जयचंद व मीरजाफर जैसे पापी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विधायक के निर्देश पर प्राधिकरण अधिकारियों का चार गांवो में दौरा
यू.पी. रेरा की बड़ी पहल: 9 जिलों में ₹3,200 करोड़ की 16 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले
योगी सरकार का बुंदेलखंड के विकास की ओर बड़ा कदम, केन बेतवा लिंक परियोजना से क्षेत्र में होगा ऐतिहासि...
"यूपी दिवस" केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : मुख्यमंत्री योगी आदि...
अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स पर शिकंजा, होमबायर्स को बड़ी राहत; शिकायत प्रक्रिया हुई आसान
प्रदूषण का स्तर कम करने को पानी का छिड़काव भी करवाया
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश, सीएम योगी ने की बैठक
चौकी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
भारतीय किसान यूनियन की जेवर टोल प्लाजा पर हुई बैठक 
एकेटीयू में मनायी गयी गांधी जयंती
पाल बघेल भाई चारा बढ़ाने की भरी हुंकार
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती