योगी सरकार ने गेहूं खरीद में की रिकॉर्ड तोड़ प्रगति, किसानों को मिलेंगे बेहतर लाभ

लखनऊ, 8 अप्रैल: योगी सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिनका परिणाम अब स्पष्ट नजर आने लगा है। इस वर्ष पहली बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं खरीद प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए सरकार ने मोबाइल केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीदने का एक नया प्रयास शुरू किया है। अब तक 20,409 किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 3.56 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

सरकार ने किसानों को 100 कुंतल तक गेहूं बिना सत्यापन के बेचने की सुविधा दी है और सत्यापन के बाद उत्पादन के तीन गुने तक गेहूं बेचने की छूट दी गई है। इसके साथ ही, किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है, ताकि किसी भी समस्या के समाधान में तुरंत सहायता मिल सके।

इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 150 रुपये प्रति कुंतल बढ़कर 2425 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इस कदम से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और उनके मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। सरकार की इस पहल के कारण, 2017 से लेकर अब तक 49,69,576 किसानों को 43,424.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो कि पिछले पांच वर्षों में किए गए भुगतान से तीन गुना ज्यादा है।

यह भी देखे:-

"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच; यथार्थ अस्पताल के सीएमडी डॉ. कपिल...
महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान सहित उन्हें स्वावलम्बी बनाया
मीडिया लोकतंत्र का प्रहरी, इसकी भूमिका को किया नहीं जा सकता कम: मुख्यमंत्री योगी
गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसर के तबादले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से उत्तर प्रदेश में MSME क्षेत्र को मिली नई ताकत, महिला उद्यमियों ...
किसान आंदोलन पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा- प्रदर्शन करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे
Women's day : डिंपल यादव समेत 3 महिला प्रत्‍याशियों को मिला टिकट
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण 
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण गिरोहों के विरुद्ध सीएम योगी की निर्णायक कार्रवाई शुरू
नए साल पर "स्टेटस" सिंबल बना महाकुम्भ
योगी सरकार में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति, किसानों की आय और उत्पादन में वृद्धि