भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का नतीजा: धीरेंद्र सिंह

  • रबूपुरा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बोले – 2017 से पहले विकास की किसी को परवाह नहीं थी

ग्रेटर नोएडा (जेवर)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा स्थित पंडित देवीसरन फार्म हाउस में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और नोएडा विधानसभा की पूर्व विधायक विमला बाथम भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, “हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में भव्य रूप से स्थापित हो चुका है। इसके लिए 500 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने इसे संभव कर दिखाया। आज भारतीय संस्कृति और विरासत को देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “2017 से पहले इस क्षेत्र की हालत दयनीय थी, कोई राजनीतिक दल यहां झांकने तक नहीं आया। लेकिन अब जेवर दुनिया के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक बनकर उभर रहा है। कानून-व्यवस्था ऐसी बनी है कि उद्योगपति यहां निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह भाजपा के सुशासित शासन का नतीजा है।”

विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम करते हुए कहा, “भाजपा आज अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो यह अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे महान नेताओं की दूरदृष्टि और लाखों कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत है।”

इस अवसर पर पूर्व विधायक विमला बाथम ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल है। कानून का शासन है और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।”

पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा, “देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया जा रहा है और यह कार्यकर्ताओं की निष्ठा से ही संभव हुआ है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताया।

यह भी देखे:-

दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
कल का पंचांग, 31 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल, बांटे पत्रक
ग्रेनो के उद्यमी घर बैठे पा सकेंगे नो ड्यूज सर्टिफिकेट
हर सेक्टर तक गंगाजल जल्द पहुंचाएं गंगाजलः सीईओ
सीईओ ने कासना का किया दौरा, री-डेवलपमेंट का खींचा खाका
विधिक सेवा प्राधिकरण देती है नि:शुल्क कानूनी सहायता: मीनाक्षी सिन्हा
अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत
सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर: डीएम ने दिए कड़े निर्देश, नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति होगी सख्ती से लागू
चौधरी हर्ष मुकद्दम बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
सिरसा प्रवेश द्वार पर ढाई करोड़ के खर्च से बनेगा ग्रेनो का पहला ट्रकर्स प्वाइंट
नवरत्न फाउंडेशन्स का पेट्रोनेट शीत कवच अभियान जारी, निठारी में 400 बच्चों को मिले गर्म स्वेटर
केंद्रीय बजट 2026: एमएसएमई की उम्मीदों पर फिरा पानी, उद्योग जगत में निराशा
आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण और गोविंदा की कुश्ती
प्लंबर ने फांसी के फंदे पर लटककर की जीवन लीला समाप्त
शारदा हाफ मैराथन के आयोजन की उल्टी गिनती शुरु, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन