भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह
- गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता, देशहित में किए गए कार्यों की दिखी झलक
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय, गौतमबुद्धनगर (तिलपता गोलचक्कर के पास) पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
प्रदर्शनी में भाजपा की स्थापना (6 अप्रैल 1980) से लेकर अब तक की ऐतिहासिक यात्रा को चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह प्रदर्शनी भाजपा के राष्ट्रवादी और गौरवशाली इतिहास की झलक है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से लेकर अटल जी की पोखरण उपलब्धि, कारगिल विजय, अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक और राम मंदिर निर्माण तक की यात्रा को यहां दिखाया गया है।”
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और समर्पण भाव से विकास की ओर अग्रसर है।
कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है पार्टी की विचारधारा
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह चित्रावली न सिर्फ पार्टी के संघर्षों को दिखाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा, “हमारी विचारधारा राष्ट्रवादी है और भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।”
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, इंदर नागर, वीरेंद्र भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर, विजय रावल, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान, महेश शर्मा, मुकेश चौहान, मुकेश दीक्षित, चंद्रवीर नागर, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, पंकज रावल, सतीश गुलिया, बीना शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
