बीटा-1 में निरीक्षण के दौरान मलबा हटाने के निर्देश
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने दी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में जीएम भारती, सीनियर मैनेजर चरण सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान जीएम भारती ने जगह-जगह फैले मलबे और सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि सेक्टर में गली-गली घूमकर मलबा उठाया जाए और जब एक सेक्टर पूरी तरह साफ हो जाए, तभी अगले सेक्टर में सफाई कार्य शुरू किया जाए।
जीएम ने यह भी कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर गली में समय पर सफाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने प्राधिकरण अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि
“हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम भारती व अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं, जो समय-समय पर सेक्टर में आकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं और ज़मीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करते हैं।”
