उद्योग विहार एक्सटेंशन को मिला नया मार्ग, OSD अभिषेक पाठक ने किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा (7 अप्रैल 2025):
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के OSD अभिषेक पाठक ने सोमवार को उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 के लिए नव निर्मित मार्ग का उद्घाटन किया। यह मार्ग आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन) की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बनाया गया है, जिसे GNIDA और सिंचाई विभाग, गाज़ियाबाद ने संयुक्त प्रयास से पूरा किया।

उद्घाटन समारोह में आईआईए के चेयरमैन राकेश बंसल एवं टीम ने OSD अभिषेक पाठक और सिंचाई विभाग की टीम का मोमेंटो और प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और वैकल्पिक मार्ग मिलने पर प्रसन्नता जताई।

आईआईए पदाधिकारियों ने इस मौके पर उद्योग विहार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स, पार्क विकास, गलियों में वृक्षारोपण तथा ठोस कूड़े के नियमित निस्तारण की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र भी OSD को सौंपा।

इस कार्यक्रम में आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन राकेश बंसल, राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम, जेड रहमान, जे एस राणा, यशराज खंडेलिया सहित 150 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे।

उद्यमियों ने इस मार्ग को क्षेत्र के लिए जीवनरेखा बताते हुए GNIDA और सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार की पहल की अपेक्षा जताई।

यह भी देखे:-

दो नन्हे दिल, दो बड़ी जंग: यथार्थ अस्पताल में समय, टीमवर्क और साहस ने बचाई दो बच्चों की ज़िंदगी
धारा 144 के बावजूद  खुलेआम उड़ी नियमों  की धज्जियां, हुई हर्ष फायरिंग
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड इनामी बदमाश, दो गिरफ्तार
जिला पंचायत परिसर में शहीदों की स्मृति में शिलालेख का लोकार्पण, मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद महेश ...
24 नवंबर 2022 गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश में बदलाव, जानिए अब कब होगा अवकाश
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल की धूम, "सपनों की दुनिया" में खोए ब...
सपा जिला महासचिव सुधीर तोमर पर मातृ शोक, क्षेत्र में शोक की लहर
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
किसान से मारपीट: करप्शन फ्री इंडिया की चेतावनी, कर्मचारियों को बर्खास्त करो वरना आंदोलन
28 सितंबर को "महिला उन्नति अवार्ड 2019" का होगा आयोजन
एसजीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर को जीएसटी इंस्पेक्टर पहले दी गालियां दीं और विरोध करने पर दी जान से मारने...
एसएसपी लव कुमार के आकस्मिक निरीक्षण में इस थाना में मिली कमियां, पढ़ें
जंतर-मंतर पर जी.डी. गोयनका स्कूल के छात्रों का शैक्षिक परिभ्रमण: खगोल विज्ञान, गणित और इतिहास का जीव...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रातः ध्वजारोहण व साँय में मनाया का...
पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, दो पुलिसकर्मी नपे