धोखाधड़ी कर कंस्ट्रक्शन साइट से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइटों पर वजन में हेराफेरी कर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाला हाईटेक उपकरण और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी 6 अप्रैल को एफएनजी कट के पास हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल पुत्र चरणपाल सिंह (28), निवासी बहेरिया, बुलंदशहर; सुमित कुमार पुत्र इलम सिंह (32), निवासी हापुड़; तथा अनिल पुत्र श्यामलाल (43), निवासी पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में नोएडा के ओमिक्रॉन-1 क्षेत्र में रह रहे थे।

धोखाधड़ी का तरीका:
पूछताछ में सुमित कुमार ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन मैटेरियल का ठेकेदार है और अनिल उसका पुराना मित्र है। राहुल से उनकी मुलाकात धर्मकांटा ऑपरेटर के रूप में हुई थी। राहुल ने ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक चिप उपलब्ध कराई, जिसे धर्मकांटा मशीनों पर गुप्त रूप से लगाया जाता था। इसके साथ रिमोट कंट्रोल से वजन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता, जिससे ट्रकों में भरे निर्माण सामग्री का वजन असल से अधिक दर्ज होता और ठेकेदार साइट से निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे वसूलते। इस ठगी से होने वाला मुनाफा तीनों आपस में बांटते थे।

राहुल ने बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक चिप तैयार कराने में 10 से 20 हजार रुपये का खर्च आता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सभी अभियुक्त अपनी “सुरक्षा” के लिए चाकू अपने पास रखते थे।

बरामद सामान में शामिल हैं:

एक रिमोट

एक इलेक्ट्रॉनिक चिप

एक डिजिटल मल्टीमीटर (टेस्टिंग केबल सहित)

एक पेचकस

तीन अवैध चाकू

पंजीकृत अभियोग:
इस मामले में थाना सेक्टर-113 पर मुकदमा संख्या 162/2025, धारा 318(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई इस कार्यवाही से कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में फैले भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी देखे:-

नाले में मिला अज्ञात का शव
e Shram Portal क्या है, आज होगा लॉन्च, जानिए इससे जुड़ी 5 खास बातें
बाइक बोट फर्जीवाड़ा मामले में इन 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, देखें
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, एक की गोली मारकर हत्या
कोतवाली परिसर से फरार हुआ गिरफ्त में आया गांजा तस्कर
दिल्ली-गाजियाबाद के कई मार्गों पर भारी ट्रैफिक, एनएच-9 और एनएच 24 के सभी छह लेन बंद
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ग्राम अध्यक्ष बने यतेंद्र नागर
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2.50 करोड़ के मोबाइल व हथियार समेत 3 गिरफ्तार
छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2024 का हुआ शुभारंभ
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
गौतमबुद्ध नगर : COVID 19 की चपेट में गामा 1 ग्रेनो की नर्स , नोएडा से दो परिवार, बच्चा, डॉक्टर, संख...
मुठभेड़ : लूट में फरार 1 लाख का ईनामिया बदमाश को लगी गोली
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
तमंचा सपलायर गिरफ्तार,  9 अवैध तमंचा बरामद