नेकी की पाठशाला – द्वितीय का शुभारंभ, वंचित बच्चों के लिए शिक्षा का नया द्वार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 07 अप्रैल 2025:
आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-10, वैदपुरा स्थित महागुन मंत्रा-2 में “नेकी का डब्बा फाउंडेशन” द्वारा आयोजित “नेकी की पाठशाला – द्वितीय (एक कदम क से ज्ञ की ओर)” का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। यह आयोजन राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ, जहां बच्चों, वॉलंटियर्स और अन्य अतिथियों ने मिलकर एक सकारात्मक माहौल में इस पहल का हिस्सा बने।

इस शिक्षा अभियान की शुरुआत 12 बच्चों के साथ की गई, जिन्होंने अपनी सीखने की जिज्ञासा और ऊर्जा से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कीं, चेहरे के अंगों के नाम सीखे और रंगों की पहचान खेल-खेल में की।

फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने इस अवसर पर कहा, “शिक्षा से वंचित बच्चा केवल स्वयं नहीं, बल्कि पूरा समाज अपने उज्ज्वल भविष्य से वंचित हो जाता है। यह पाठशाला वंचित बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का एक प्रयास है।”

शालिनी गुप्ता और जेपी जैन ने बताया कि “नेकी की पाठशाला” प्रतिदिन संचालित होगी। वॉलंटियर्स उन बच्चों को चिन्हित करेंगे जो स्कूल नहीं जा पाते हैं। उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और अनुपस्थित बच्चों को पुनः जोड़कर बाद में स्कूलों में दाखिला दिलवाया जाएगा।

इस पाठशाला का पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ शिष्टाचार, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों पर भी जोर देगा, ताकि बच्चों को न केवल अकादमिक ज्ञान बल्कि जीवन में सफलता के लिए जरूरी मूल्य भी सिखाए जा सकें।

इस कार्यक्रम में प्रमुख वॉलंटियर्स जेपी जैन, शालिनी गुप्ता, प्रियंका, तनबीर, ऋतिका, ममता सिंह, अमितेश, राहुल, विनय और रविंदर ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।

आखिरकार, “नेकी की पाठशाला” वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसे लेकर सभी वॉलंटियर्स और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

यह भी देखे:-

80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण 
कुलीपुरा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण, आंदोलन की तैयारी शुरू
होली से पहले दादरी में हुई शांति बैठक
किसानों ने वार्ता ठुकराकर अनशन शुरू करने का  लिया फैसला  
पत्रकारिता में निष्पक्षता और देशभक्ति होनी चाहिए: एंकर सईद अंसारी ने IIMT में छात्रों को दिए सफलता क...
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
ग्रेटर नोएडा के पार्कों में हाईमास्ट लाइटों से फैलेगी रौशनी, सुरक्षा और सुविधा दोनों में होगा सुधार!
श्री धार्मिक रामलीला मंचन का आगाज 26 सितंबर से, राजस्थान के कलाकार करेंगे मंचन
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रैंप पर उतरे छात्र छात्राएं
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में "इन्वेंटर चैलेंज 2024" का भव्य आयोजन
भारतीय किसान क्रांति ने पैरालिंपियन डीएम सुहास एल वाई  को किया सम्मानित 
भारत टेस्ट हाउस, हरियाणा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों का एक दिवसीय दौरा
यूपी बास्केटबॉल की टीम ने शारदा विश्वविद्यालय में किया अभ्यास