मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश: स्कूटी सवार लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चार मोबाइल बरामद, नाबालिग साथी हिरासत में

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने झुंडपुरा बॉर्डर से एक शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया, जबकि उसका नाबालिग साथी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी आजाद आलम (20), पुत्र मुस्तकीम मियाँ, निवासी ग्राम चिल्ला, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट/चोरी के कुल चार मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा (.315 बोर) मय एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी (ऑरेंज रंग, रजिस्ट्रेशन संख्या DL 8SC Z7807) बरामद की है। बरामद मोबाइलों में एक रेडमी 13C शामिल है, जो पहले से दर्ज मामले (मु.अ.सं. 131/25 धारा 304(2) बीएनएस) से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में अब धारा 317(2)/317(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 3/4/9/25 भी जोड़ दी हैं।

अपराध की पूरी पटकथा खुद बताई

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने नाबालिग साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल छीनता था। यदि कोई विरोध करता, तो वह तमंचा और चाकू दिखाकर डराता और फिर तेज रफ्तार में फरार हो जाता।

बरामदगी का विवरण:

चार मोबाइल फोन (तीन चोरी/लूट के, एक रेडमी 13C केस से संबंधित)

एक देसी तमंचा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस

एक अवैध चाकू

एक स्कूटी (ऑरेंज रंग, DL 8SC Z7807)

पंजीकृत अभियोग:
मु.अ.सं. 131/25, धारा 304(2)/317(2)/317(5) बीएनएस तथा 3/4/9/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-1, नोएडा।

थाना फेस-1 पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में सक्रिय लुटेरे गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

यह भी देखे:-

दोषी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन : डॉ. राहुल वर्मा
चुनावी हलचल: बंगाल और असम में आज पीएम मोदी की रैली, केरल में रहेंगे अमित शाह
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर
सपा व्यापार सभा की हुई समीक्षा बैठक
यूपी योद्धा को होम लेग में मिली पहली हार
नेशनल डांस स्पोर्ट विजेता विक्की गौतम का  किसान एकता संघ ने किया भव्य स्वागत
जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
आदर्श रामलीला सूरजपुर : लगी लंका में आग, क्रोधित हुआ लंकेश्वर
चंद मिनटों में ऑनलाइन बनवाया जा सकता है Pan Card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
Blue Light Effect on Skin: 60 मिनट तक मोबाइल की ब्लू लाइट के संपर्क में रहेंगे तो जल्दी बूढ़े हो जाए...
नोएडा वेस्ट साइक्लिंग ग्रुप का सामाजिक कदम: बेसहारा बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट आयोजन
जीबीयू में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभयंजना 2020  का  समापन  
अलीगढ़ शराब कांड: आबकारी आयुक्त हटाए गए, सीओ और आठ सिपाही भी निलंबित, अब तक 85 की मौत
सपा ने एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया
सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की ...
इसरो ने किया गगनयान प्रोग्राम के लिए इंजन का परीक्षण, तीसरा लंबी अवधि का सफल उष्ण परीक्षण किया