जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम गंभीर: संपूर्ण समाधान दिवस में 141 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हवेलिया ड्रेन और सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने दिए उद्योगों की समस्याएं दूर करने के निर्देश

गौतम बुद्ध नगर, 05 अप्रैल 2025।
जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तीनों तहसीलों—सदर, दादरी और जेवर—में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील सदर में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जन समस्याओं का गहन अनुश्रवण किया। तीनों तहसीलों में कुल 141 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा निस्तारण कराया गया।

सदर तहसील में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का समाधान मौके पर हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और यथासंभव मौके पर ही निपटाया जाए ताकि जनता को बार-बार विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।

दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजन हुआ, जहां कुल 113 शिकायतें दर्ज की गईं और 7 शिकायतों का समाधान मौके पर कराया गया। वहीं, जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का निस्तारण किया गया।

बैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-4 पहुंचे और हवेलिया ड्रेन व उसके किनारे निर्मित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार को निर्देश दिए कि सभी उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन आवागमन में अब कोई बाधा न हो। जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए, तब तक कार्यदायी संस्था का भुगतान रोका जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोर मुकुट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों से स्पष्ट है कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

यह भी देखे:-

Weather Updates: कोहरे की चादर मे लिपटा दिल्ली-NCR , पड़ोसी राज्यों मे भी ठंड बढ़ने के आसार
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का यूपी में संगठन विस्तार, उदय नागर बने प्रदेश महामंत्री, सोनल नागर को महि...
जीडी गोयंका स्कूल स्वर्ण नगरी में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
दवाई से ज्यादा फायदा पहुंचाती है फिजियोथेरेपी:विजय धवन
जीएनआईओटी में “परवाज़ 2025” का भव्य आयोजन: अंतीम वर्ष के छात्रों को दी यादगार विदाई, झलकी भावनाओं की...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह एवं अंतरराष...
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति : 14 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति
आठ उद्योगों के प्लॉट पर अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर के  बैंक मैनेजर सहित एक कर्मचारी निकला करोना संक्रमित 
गौतमबुद्ध नगर में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने दी श्रद्धांजलि 
 GIMS की 10वीं गवर्निंग बॉडी बैठक सम्पन्न: उन्नयन, मेडिकल कॉलेज परियोजना और दीर्घकालिक विज़न पर बनी ...
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी, दनकौर की कराटे टीम गुर्जर प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति 29 नवम्बर को करेगी महापंचायत
कल का पंचांग, 6 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महारास: जीव और ब्रह्म के दिव्य मिलन की अनुपम लीला