भूखंड हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़: दनकौर पुलिस ने दो शातिर ठगों को दिल्ली से दबोचा, अधिवक्ता समेत कई आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना पुलिस ने भूखंड हड़पने की साजिश रचने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को दिल्ली के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कमल बत्रा पुत्र सुरेश कुमार बत्रा और सुरेश कुमार बत्रा पुत्र लुनिन्दा राम (एलआर बत्रा) शामिल हैं। दोनों आरोपी महेन्द्र एन्क्लेव, माडल टाउन, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले हैं।

पुलिस को यह सफलता 4 मई को मिली जब लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी पंकज माथुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में अधिवक्ता राहुल शर्मा समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ऐसे रची गई थी धोखाधड़ी की साजिश
पीड़ित की शिकायत पर थाना दनकौर में तीन अलग-अलग मुकदमे — मु0अ0सं0 213/24, 214/24 और 215/24 — दर्ज किए गए थे। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज बनाना एवं इस्तेमाल करना) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार कमल बत्रा उर्फ राजू, पंकज माथुर, अधिवक्ता राहुल शर्मा और सुरेश कुमार बत्रा ने मिलकर बेईमानी से एक भूमि को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है
कमल बत्रा के खिलाफ थाना दनकौर में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुरेश कुमार बत्रा भी एक मामले में वांछित था। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो भूखंडों की फर्जी खरीद-फरोख्त कर लोगों को ठगता है।

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा कर रही है।

यह भी देखे:-

अवैध रूप से ढाबे पर परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
लापता किशोर का मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा
हत्यारोपी ने दरोगा का पिस्टल लूट कर पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल
रेकी कर चोरी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार
सबक सिखाने के लिए किशोर की पिटाई कर हत्या, दो गिरफ्तार
आईएएस अधिकारी के घर सेंध लगाने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
विशेष अभियान के तहत नोएडा पुलिस ने पकड़े दर्जनों बदमाश
सात फेरों का घोटाला मामले में प्रधानपति समेत तीन पहुंचे सलाखों के पीछे
बिजली घरों से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल, दूसरा फरार
नॉलेज पार्क पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी एसटीएफ अधिकारी राहगीरों को लूटता था
ग्रेटर नोएडा : इन 8 और भू-माफियाओं पर लगा गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा में ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर , दो बदमाश घायल
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
कैंसर पीड़ितों के इलाज के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल, नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश
एनसीआर के 3 शातिर वाहन चोरों से 14 दो पहिया वाहन बरामद