भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक आयोजित, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा, 4 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक अल्फा-1 स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी और मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

बैठक के दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी को सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर से लेकर 12 अप्रैल और 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर संगठन के लक्ष्यों को पूरा करेंगे।”

इस अवसर पर किसान मोर्चा की प्रदेश समिति से सुभाष भाटी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बिलासपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय चेची, मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर केंद्रित रही।

यह भी देखे:-

मनोज प्रधान बिरौंडी बने जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा
पेट्रोल-डीज़ल और गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नरेन्द्र सिंह भाटी से मिलकर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया आभार व्यक्त
ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
ग्रेटर नोएडा : जानिए किस प्रत्याशी ने आदर्श अचार सहिंता का किया उलंघन, मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री की अर्थी निकालने वाला मोहित नागर गिरफ्तार: समाजवादी पार्टी ने किया किनारा, पुलिस ने की क...
मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदा...
बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढा का हुआ स्वागत
UP Election: पीएम मोदी आज वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत
भूपेंद्र चौधरी बने रालोद के जिलाध्यक्ष, पार्टी ने  किसानों को समर्थन देने का किया एलान
मोदी सरकार की इस विपक्षी पार्टी ने भी की तारीफ, बोली अगले पीएम मोदी ही तय
अनिल कसाना बने बीकेयू अम्बावत ग्रेटर नोएडा उपाध्यक्ष 
मणिपुर घटना को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मणिपुर में काबिज भाजपा सरकार को...
आप किसान प्रकोष्ठ सम्मेलन में संजय सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने की जिलाधिकारी से मुलाकात
बिहार सीएम नितीश कुमार का इस्तीफा, 20 माह में टूटा महागठबंधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई