अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद

दनकौर पुलिस की बड़ी सफलता, सलारपुर अंडरपास के पास दबोचे गए आरोपी

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 132 बोतल अंग्रेजी शराब और एक अर्टिगा कार (नं. HR 55 AC 5396) बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सागर पुत्र मुकेश कुमार (उम्र 28 वर्ष) और आकाश पुत्र राकेश (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली के नागलोई स्थित किराड़ी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें सलारपुर अंडरपास के पास से धर दबोचा।

थाना दनकौर में इस संबंध में मु.अ.सं. 64/25, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक गतिविधि को रोका गया है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

जीएसटी मामले में 25000 का इनामी गिरफ्तार सरकार को लगाया है करोड़ों का चूना
अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई,चार घायल
GREATER NOIDA : शौचालय में गंदगी व पार्क के खराब रखरखाव पर एक-एक लाख की पेनल्टी
पुलिस ने पकड़ा मिलावटी शराब की फैक्ट्री, भारी मात्रा में लाखों का माल बरामद
यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूट, हत्या और मकोका के 20 केस म...
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
ग्रेटर नोएडा : एससी एसटी एक्ट के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
गौतमबुद्ध नगर : जिला प्रशासन ने गुंडों पर लगाया गैंग्स्टर
The Hope Hospital में बाल दिवस पर दांतों की जांच का विशेष ऑफर, स्वस्थ मुस्कान के साथ बच्चों को खुशह...
ग्रेटर नोएडा : बंदरों का आतंक, मुसीबत में जान
आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, समलैंगिक ऐप से जुड़े युवकों की थी पार्टी — दो हिरासत में
भारतीय शिल्पकारों की प्रतिभा को दुनिया ने सराहा, हमें आगे बढ़ने की जरूरत" — गिरिराज सिंह ने हस्तशिल्...
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर गौतम बुद्ध नगर में स्मरणोत्सव, लोकतंत्र व संविधान के प्रति जताई निष्ठा
हमारे बच्चों को नौकरी दो - किसान बेरोजगार सभा रोजगार के लिए करेगा आंदोलन, कंपनी पर लगाया वादाखिलाफी ...
रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
यूपी एसटीएफ ने किया बैंकों को चूना लगाने वाले ठगों को गिरफ्तार , नेपाली करेंसी बरामद