ग्रेटर नोएडा में समलैंगिक डेटिंग ऐप बना लूट का हथियार, नॉलेज पार्क पुलिस ने दो शातिर लुटेरे दबोचे ग्राइंडर ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर करते थे वारदात, एक लाख की लूट का खुलासा

ग्रेटर नोएडा। हाईटेक होते अपराधियों के नए तरीके पुलिस की चुनौती जरूर बनते हैं, लेकिन नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अपनी सक्रियता से एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्राइंडर’ के जरिए युवकों को झांसे में लेकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक से एक लाख रुपये की लूट की थी।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित यादव निवासी रामपुर बसरेहर (जिला इटावा) और प्रिंस कुमार निवासी गड़िया घोटारा (जिला मैनपुरी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने ग्राइंडर ऐप के माध्यम से एक युवक से दोस्ती की, फिर उसे मिलने के लिए बुलाया और मौका मिलते ही उससे एक लाख रुपये लूट लिए।

पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी इस तरीके से वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

एडीसीपी सुधीर कुमार ने कहा कि आरोपी ग्राइंडर ऐप पर फर्जी पहचान बनाकर युवकों को झांसे में लेते थे और फिर मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाकर लूटपाट करते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि चाहे अपराध कितनी भी चालाकी से क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच पाना नामुमकिन है।

यह भी देखे:-

देश की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा में कैंडल मार्च, समाज ने उठाई एकजुट आवाज
आरजी लग्जरी फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू: खरीदारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
अनुच्छेद 370 हटाने पर मिशन युवा शक्ति संगठन ने लड्डू बांटा
गुर्जर समाज में युवाओं के प्रेरणाश्रोत आदर्श-युवा दे रहे बिना दान-दहेज के आदर्श-विवाह की प्रेरणा
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ईएसवीसी-3000 का भव्य समापन, सौर और इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक ने किया मंत्...
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
दर्दनाक सड़क हादसे में माँ-बेटे की गई जान
जाट समाज का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
नवनियुक्त  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया 
किसान एकता संघ के कार्यकर्ता 1 दिसंबर को करेगें यमुना प्राधिकरण पर तालाबंदी
एक्शन में गौतमबुद्धनगर के डीएम बी.एन सिंह, 22 अधिकारीयों की सैलरी रोकी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
ताइवान के डेलीगेशन ने इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप का दौरा किया
दिल्ली में आयोजित रोलर स्केटिंग में ग्रेनो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जहांगीरपुर कस्बे में निकली मां काली की शोभयात्रा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सख्त एक्शन: सड़क और नदी किनारे कूड़ा डालने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹1 लाख...