वज्रपात से बचाएगा दामिनी और सचेत ऐप: डीएम ने की जनता से डाउनलोड करने की अपील

गौतम बुद्ध नगर, 04 अप्रैल 2025

बदलते मौसम और बढ़ती आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनसामान्य से अपील की है कि वज्रपात जैसी आपदाओं से बचने के लिए अपने मोबाइल में भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित “दामिनी ऐप” एवं “सचेत ऐप” अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। यह दोनों एप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और मौसम संबंधित पूर्व चेतावनी देकर जान-माल की रक्षा कर सकते हैं।

डीएम ने बताया कि खराब मौसम में वज्रपात की घटनाएं आम हो जाती हैं, जिससे जनहानि, पशुहानि, मकानों को क्षति तथा व्यक्ति विशेष के घायल होने की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय रहते सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। दामिनी ऐप 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में संभावित बिजली गिरने की चेतावनी देता है, जिससे समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सकता है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने वज्रपात से बचाव के उपाय साझा करते हुए बताया कि पेड़, मोबाइल टावर, ऊंची इमारतें, बिजली के खंभे, धातु की वस्तुएं, हैण्डपंप, छाते, और खुली गाड़ियाँ वज्रपात के दौरान खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इनसे दूर रहना चाहिए। साथ ही, बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग रोकें और बच्चों को घर के अंदर रखें।

जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि खराब मौसम में यदि पक्के मकान न हों तो लोग कानों को बंद कर, पैरों को पास लाकर, घुटनों के बल बैठ जाएं। खेतों में कार्य कर रहे लोगों को तत्काल सूखी और सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दामिनी ऐप के अलर्ट से कई जानें बचाई जा सकती हैं।

जनपद गौतम बुद्ध नगर का आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ जैसे एप्स को अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि वज्रपात से होने वाली क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

यह भी देखे:-

सीएम योगी कल नोएडा में, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
किसान एकता संघ की मांग , बिना शर्त रिहा हों किसान
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10-दिवसीय अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम का उद्घाटन: AI का एकीकरण, भारत भर क...
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ ने दनकौर पशु  चिकित्सा केंद्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
उ.प्र. रेरा अब वित्तीय संस्थाओं से भी रियल एस्टेट परियोजनाओं से संबंधित बैंक खातों की सूचनाएं प्राप्...
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
अब भारत मे बनेगा एप्पल की Accesories, जमीन के लिए तीन सगयोगी कम्पनियों ने किया यमुना प्राधिकरण मेंआव...
अख्तर प्रधान बने किसान एकता संघ के तहसील अध्यक्ष सदर
आई.टी.एस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के...
पाकिस्तान से दिल्ली-NCR के लिए आएगी बड़ी मुसीबत, अभी से हो जाएं सतर्क
ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे कूड़ा डालने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक लाख का जुर्माना
भोला रावल के प्राचीन मंदिर व तालाब का होगा जीर्णोद्धार, टूरिस्ट स्पॉट के रूप में होगा विकास
जेवर विधायक ने मेडिकल छात्रों को दिए टैबलेट्स, डिजिटलीकरण से बढ़ेगा चिकित्सा शिक्षा का स्तर
विनीता कसाना का फूलमालाओं से हुआ  जोरदार स्वागत
PM Modi US Visit: न्यूयार्क पहुंचने पर PM मोदी का भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
एस्टर पब्लिक स्कूल : चौथा श्रीमती अंगूरी देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज