जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी: भू-माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे ध्वस्त करने के आदेश

गौतमबुद्ध नगर, 03 अप्रैल 2025 : भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार की मुहिम को गति देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में भूमाफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने भूमाफियाओं की स्कूटनी कर नई सूची तैयार की जाए और जिनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध कब्जे या निर्माण की सूचना मिलती है तो एसडीएम, पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, कई भू-माफिया चिन्हित

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और भोले-भाले लोगों को ठगकर प्लॉट बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले में बबलू पुत्र देवपाल, संदीप यादव पुत्र प्रेम सिंह, देवेन्द्र पुत्र डालचंद (निवासी तिगरी), शेरपाल पुत्र लक्ष्मण (निवासी बहलोलपुर), और बिजेंद्र पुत्र झगडू (निवासी हैवतपुर) को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी ने इन सभी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

भू-माफियाओं के खिलाफ वृहद अभियान का ऐलान

डीएम ने स्पष्ट किया कि तहसील, प्राधिकरण और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर जिले को भू-माफियाओं से मुक्त करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अवैध कब्जे को ध्वस्त करने और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई न बरती जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, डिप्टी कलेक्टर विवेक भदोरिया, नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

बदमाशों ने चौकी इंचार्ज बिलासपुर को गोली मारी, पुलिस ने जारी किया बयान
फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़
हनी ट्रैप में फंसकर लूटने वाली दो महिलाओं अमित सात गिरफ्तार , बंधक बनाये युवक को पुलिस ने सकुशल छुड़...
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, टैक्सी चालक से लाखों की ठगी
बंधक बनाकर छात्र से लूटी कार
द्रोण मेले में हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़
"तांडव" वेब सीरीज विवाद पहुंचा ग्रेटर नोएडा, मुकदमा दर्ज
कार में बैठाकर एक व्यक्ति को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
फेज- 2 पुलिस ने दो डकैतों को किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
लिफ्ट देकर सवारियों को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
हथियार की नोंक पर युवक से लूटी मोटरसाईकिल
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार
गैंग रेप के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , डीएम ने लगाया गैंगस्टर, संपत्ति की जाएगी सीज
पत्नी की हत्या में दोषी पति को उम्रकैद
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी एसटीएफ अधिकारी, जानिए इनकी काली करतूत