ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को मिली नई आवाज, सांसद महेश शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी लाने की मांग, जेवर एयरपोर्ट के लिए हाईवे निर्माण का भी दिया सुझाव

नई दिल्ली/नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से लंबित मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लोकसभा में जोरदार तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एनसीआर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उत्तर प्रदेश की शो विंडो बन चुका है। यहां बढ़ती आबादी और छात्रों की संख्या को देखते हुए मेट्रो परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सदन में कहा कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. लोकेश से उन्हें जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से की धनराशि भारत सरकार को हस्तांतरित कर दी है, लेकिन शहरी विकास मंत्रालय में यह फाइल कई महीनों से लंबित है। उन्होंने मंत्रालय से आग्रह किया कि इस पर तुरंत कार्यवाही की जाए, क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं की गंभीर समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

जेवर एयरपोर्ट के लिए नया हाईवे बनाने का प्रस्ताव

लोकसभा में चर्चा के दौरान डॉ. महेश शर्मा ने यह भी सुझाव दिया कि नोएडा के कालिंदी कुंज से ग्रेटर नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह हाईवे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बचाएगा और एयरपोर्ट तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परिवहन सुविधाओं का अभाव

सांसद ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परिवहन की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यहां आठ लाख से अधिक की जनसंख्या निवास करती है, जिसमें बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय परिवार और छात्र शामिल हैं। शहर बसाते समय यहां मेट्रो विस्तार का वादा किया गया था, लेकिन आठ साल बीत जाने के बावजूद परियोजना शुरू नहीं हो पाई है।

जेवर एयरपोर्ट देश का गौरव, एक्सप्रेसवे को किया जाए दुरुस्त

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बनने जा रहा है। ऐसे में 25 साल पुरानी एक्सप्रेसवे की स्थिति को सुधारना और उसे फिर से चालू करना बेहद जरूरी है, ताकि गाजियाबाद और अन्य आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

सांसद ने मेट्रो परियोजना और जेवर एयरपोर्ट से जुड़े सभी बुनियादी ढांचे के कार्यों को जल्द पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक रूप से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

यह भी देखे:-

शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
कल का पंचांग , 20 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बाबू हुकम सिंह के निधन पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने जताया शोक
मिशन शक्ति 5.0 और पोषण माह अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र ऐच्छर का...
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
योगी सरकार की अपील, फाइलेरिया से बचना है तो 28 अगस्त तक जरूर लें दवा
चलती कार में आग , जलने से इंजीनियर की मौत
तीन सौ किलोग्राम भार उठा कर ग्रेनो के नवनीत भाटी बने चैम्पियन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से किया सतर्क: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार विभ...
बीटा-2 पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर समेत 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
वॉरियर्स क्लब, दनकौर के खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे में मारी बाजी – 13 मेडल अपने नाम
जीएल बजाज में ग्लोबल टॉक सीरीज़ का आयोजन
इनोवेशन और हेल्थकेयर का संगम: जी.एल. बजाज में हुआ MEDHA 2025 – 36 घंटे का मेडिकल डिवाइस हैकथॉन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'ने ग्रेनो प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक, जानिए अहम बिंद...
सांसद डॉ महेश शर्मा  ने 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिल...