अवैध कॉलोनी पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ग्रेटर नोएडा। अच्छेजा गांव में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण ने करीब 4000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध रूप से विकसित की जा रही इस कॉलोनी का नाम ‘रामायणम’ रखा गया था।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि खसरा संख्या 1420 और 1421 की जमीन पर अवैध रूप से विला बनाकर कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी। पहले भी नोटिस जारी कर निर्माण रोकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण जारी था।

बृहस्पतिवार को एसडीएम जितेंद्र गौतम, तहसीलदार पुष्पा यादव, वर्क सर्किल-1 के प्रभारी रतिक, वर्क सर्किल-2 के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम और एसीपी बिसरख दीक्षा की अगुवाई में पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। 06 जेसीबी और 02 डंपर की मदद से तीन घंटे में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा का अधिसूचित क्षेत्र प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आता है। बिना अनुमति और नक्शा पास कराए गए निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी लें और अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें।

यह भी देखे:-

कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई एम.सी.एम.सी. कमेटी की बैठक, पेड न्यूज ए...
Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
यमुना प्राधिकरण ने दो एकड़ जमीन अतिक्रमण से कराया मुक्त
GREATER NOIDA TRAFFIC ADVISORY: मोटो जीपी रेस और ट्रेड शो के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एनएच 91 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को कुचला
विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया
गैंगस्टर एक्ट: दो बदमाशों को सजा, जुर्माना न भरने पर बढ़ेगी जेल की मियाद
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सरस मेले में 13वें दिन उमड़ा जनसैलाब
सिकंदराबाद में भाजपा का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं से 100 प्रतिशत मतदान कराने की अपील
छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान
विद्युत वादों की विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन
कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त
प्ले स्कूल के बच्चों को लिफ्ट का प्रयोग करने से रोकने पर सोसाइटी में विवाद
कुणाल हत्याकांड का जल्द नहीं हुआ पर्दाफाश तो सपा करेगी आंदोलन पीड़ित परिवार से मिले सपाई
निपुण कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर का उदघाटन, जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्ष...